Bank Holidays October 2021: इस महीने दो-चार नहीं, बल्कि कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की पूरी सूची
यदि आपको अक्तूबर में बैंक का कोई भी काम निपटाना है कि पहले देख लें कि भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार अगले महीने किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि अक्तूबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अक्तूबर महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 14 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये अवकाश 1, 2, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20, 22 और 26 तारीख को हैं।
| तारीख | राज्य | अवसर |
| 1 अक्तूबर 2021 | गैंगटॉक | बैंक की छमाही लेखाबंदी |
| 2 अक्तूबर 2021 | सभी राज्य | महात्मा गांधी जयंती |
| 6 अक्तूबर 2021 | अगरतला, कोलकाता और बंगलूरू | महालय अमावस्या |
| 7 अक्तूबर 2021 | इंफाल | मेरा छोरें होयबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनमाही |
| 12 अक्तूबर 2021 | अगरतला और कोलकाता | दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) |
| 13 अक्तूबर 2021 | अगरतला, इंफाल, कोलकाता, गैंगटॉक, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पटना, बंगलूरू, रांची, लखनऊ और शिलांग | दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) |
| 14 अक्तूबर 2021 | अगरतला, कानपुर, कोच्ची, कोलकाता, गैंगटॉक, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पटना, बंगलूरू, रांची, लखनऊ और शिलांग | दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुध पूजा |
| 15 अक्तूबर 2021 | इंफाल और शिमला के अतिरिक्त सभी राज्य | दुर्गा पूजा/दसरा/दशहरा (विजया दशमी) |
| 16 अक्तूबर 2021 | गैंगटॉक | दुर्गा पूजा (दशैं) |
| 18 अक्तूबर 2021 | गुवाहाटी | काती बिहू |
| 19 अक्तूबर 2021 | अहमदाबाद, इंफाल, कानपुर, कोच्ची, चेन्नई, जम्मू, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, नई दिल्ली, नागपुर, बेलापुर, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर और हैदराबाद | ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरिफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/बारावफात |
| 20 अक्तूबर 2021 | अगरतला, कोलकाता, चंडीगढ़, बंगलूरू और शिमला | महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस/लक्ष्मी पूजा/ईद-इ-मिलाद |
| 22 अक्तूबर 2021 | जम्मू और श्रीनगर | ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार |
| 26 अक्तूबर 2021 | जम्मू और श्रीनगर | अभिगमन दिवस |
यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 21 हो जाती हैं। 3 अक्तूबर, 10 अक्तूबर, 17 अक्तूबर, 24 अक्तूबर और 31 अक्तूबर को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 9 अक्तूबर को माह का दूसरा शनिवार है और 23 अक्तूबर को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।