{"_id":"5d19d0528ebc3e3cb232a2ef","slug":"ns-vishwanathan-reappointed-as-deputy-governor-of-rbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएस विश्वनाथन बने RBI के डिप्टी गवर्नर, दूसरी बार मिली ये जिम्मेदारी","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एनएस विश्वनाथन बने RBI के डिप्टी गवर्नर, दूसरी बार मिली ये जिम्मेदारी
Mon, 01 Jul 2019 03:26 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 01 Jul 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
एनएस विश्वनाथन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएस विश्वनाथन को एक साल के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। उन्हें ये जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है। इससे पहले विश्वनाथन को चार जुलाई 2016 को केंद्रीय बैंक में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 3 जुलाई 2019 को खत्म होना था, लेकिन सरकार ने उन्हें दोबारा एक साल के लिए नियुक्त किया है।
विज्ञापन
NS Vishwanathan reappointed as Deputy Governor of RBI (Reserve Bank of India) for one year. (File pic) pic.twitter.com/s06WO1xdGf
— ANI (@ANI) July 1, 2019विज्ञापन
RBI में होते हैं चार डिप्टी गवर्नर
रिजर्व बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। सरकार इनकी नियुक्ति गवर्नर की राय को अहमियत देते हुए करती है। परंपरा है कि चार डिप्टी गवर्नर में से दो केंद्रीय बैंक के ही अधिकारी होते हैं। एक डिप्टी गवर्नर कमर्शियल बैंकिंग क्षेत्र से होता है। चौथा डिप्टी गवर्नर कोई जाना माना अर्थशास्त्री होता है। यही चौथे डिप्टी गवर्नर के रूप में विरल आचार्य 20 जनवरी 2017 को तीन साल के लिए नियुक्त किए गए थे। लेकिन हाल ही में विरल आचार्य ने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन