फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   No service charges for all ATM transactions till June 30 says SBI

SBI ने दी राहत, अब 30 जून तक ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

Thu, 16 Apr 2020 04:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 16 Apr 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
No service charges for all ATM transactions till June 30 says SBI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। एसबीआई अब ग्राहकों द्वारा एटीएम से किए गए लेनदेन पर सर्विस चार्ज माफ करेगा। सुविधा के तहत एसबीआई के ग्राहक किसी अन्य बैंक के एटीएम पर भी 30 जून तक इसका लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


15 अप्रैल 2020 को बैंक ने अपनी वेबसाइट पर इसके लेकर एक आधिकारिक घोषणा की। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 24 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणा को देखते हुए एसबीआई ने एटीएम और अन्य बैंक में किए गए सभी एटीएम लेनदेन के लिए एटीएम शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि अगर आपने मुफ्त लेनदेन की संख्या से ज्यादा लेनदेन किया है, तब भी आपको 30 जून तक यह सुविधा मिलेगी यानी आपसे कोई सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा।

24 मार्च को वित्त मंत्री ने की थी घोषणा
इससे पहले 24 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कहा था कि बैंक के ग्राहक द्वारा किसी भी अन्य बैंक के एटीएम से तीन महीने तक यानी 30 जून तक नकद निकासी पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। डेबिट कार्डधारक किसी भी अन्य बैंकों से मुफ्त में नकदी निकाल सकते हैं। वित्त मंत्री ने कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए यह फैसला लिया था।


जमा खाते पर घटाई ब्याज दर
इतना ही नहीं, भारतीय स्टेट बैंक ने 15 अप्रैल से बचत जमा खाते पर ब्याज दर भी घटा दी है। इससे ग्राहकों को नुकसान हुआ है। अब बचत खाते में जमा पर 2.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। एसबीआई ने बचत जमा पर 0.25 फीसद की कटौती की है। यानी पहले एसबीआई बचत जमा पर तीन फीसदी की दर से ब्याज दे रहा था।

MCLR में की कटौती
साथ ही एसबीआई ने सभी अवधि के लोन पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में भी 0.35 फीसदी की कटौती का एलान किया है। यानी ग्राहकों को लोन सस्ते में मिल जाएगा। एसबीआई ने एक साल के लोन पर ब्याज की दर 7.75 फीसदी से घटाकर 7.40 फीसदी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed