{"_id":"582afdfc4f1c1be0438febcb","slug":"no-queue-for-more-than-2-lakh-rupees-deposits-in-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो लाख से ज्यादा जमा करने वालों को बैंकों ने दी राहत, नहीं लगना होगा कतार में","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
दो लाख से ज्यादा जमा करने वालों को बैंकों ने दी राहत, नहीं लगना होगा कतार में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड और प्रीमियम खाता धारकों को मिली सुविधा
बैंकों में नोट बदलवाने और जमा करवाने के लिए लगी लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए अब निजी बैंकों ने गोल्ड और प्रीमियम खाता धारकों को सुविधाएं देनी शुरू कर दी हैं। दो लाख से ज्यादा रकम जमा करवाने वाले खाता धारकों को अप्वाइंटमेंट के आधार पर बैंक बुलाया जा रहा है।
नोटबंदी का ऐलान होने के बाद से बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। पैसा निकालना हो या जमा कराना हो, खाताधारकों को इसके लिए चार से छह घंटे खराब करने पड़ रहे हैं। ऐसे हालात में निजी बैंकों को अपने उन खाताधारकों की चिंता सताने लगी है, जो लाखों करोड़ों रुपये का लेनदेन करते हैं।

मोबाइल पर मैसेज देकर निजी बैंकों द्वारा दिया जा रहा है समय

ऐसे गोल्ड व प्रीमियम खाता धारकों को बैंकों की तरफ से मोबाइल पर मैसेज भेजकर अप्वाइंटमेंट की जानकारी दी जा रही है। दो लाख से ज्यादा रकम जमा कराने वाले खाताधारक बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर से संपर्क साध अप्वाइंटमेंट ले रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता बिना लाइन में लगे मिनटों में रकम निकालने से लेकर जमा कराने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं।