फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   nirav modi is not in england says interpol, travelling in India passport for last one month

नीरव मोदी इंग्लैंड में नहीं, रद्द हुए भारतीय पासपोर्ट पर घूम रहा है पूरी दुनिया

Wed, 13 Jun 2018 03:41 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
nirav modi is not in england says interpol, travelling in India passport for last one month
Nirav Modi and Mehul Choksi
पीएनबी महाघोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बारे में इंटरपोल ने नया खुलासा किया है। इंटरपोल ने दावा किया है कि नीरव लंदन में नहीं है और पिछले एक महीने से लगातार भारतीय पासपोर्ट पर दुनिया भर में घूम रहा है। जबकि विदेश मंत्रालय ने पहले ही उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया है। वहीं केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) द्वारा केस दर्ज करने के बाद ही नीरव ने अपनी सभी शैल कंपनियों के छद्म निदेशकों को हांगकांग से काहिरा भेज दिया था। 
विज्ञापन


5 जून को सीबीआई को दिया जवाब
इंटरपोल ने सीबीआई को 5 जून को दिए पत्र के जवाब में लिखा है कि नीरव मोदी लगातार भारतीय पासपोर्ट पर पूरी दुनिया में सफर कर रहा है। वो घोटाला उजागर होने के बाद हांगकांग व यूके सहित 4 देशों में यात्रा कर चुका है। सीबीआई ने इससे पहले ही इंटरपोल से नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए लिखा था। 
विज्ञापन


पहले इंग्लैंड में होने की थी पुष्टि
हालांकि दो दिन पहले ही नीरव मोदी के इंग्लैंड में होने की पुष्टि वहां की सरकार ने की थी। इस दौरान रिपोर्ट आई थी कि नीरव ने संरक्षण के लिए मदद मांगी है। ब्रिटेन सरकार ने पुष्टि की है कि नीरव उनके देश में हैं। साथ ही ब्रिटेन सरकार ने शराब कारोबारी विजय माल्या, नीरव और ललित मोदी के प्रत्यर्पण कार्रवाई में भारत को पूरी तरह से सहयोग देने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख गवाह ने खोला राज

nirav modi is not in england says interpol, travelling in India passport for last one month

हांगकांग स्थित एक शैल कंपनी अनुरागन के डायरेक्टर और इस घोटाले के प्रमुख गवाह दिव्येश गांधी ने दावा किया है कि वह इन सभी 6 फर्जी कंपनियों का अकाउंट देख रहे थे। घोटाला उजागर होने के बाद अमेरिका में रहने वाले नीरव मोदी के सौतेले भाई नेहल मोदी ने सभी छद्म निदेशकों के मोबाइल फोन को तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें हांगकांग से काहिरा शिफ्ट कर दिया गया। 

परिवार के सदस्यों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
मुबंई की एक विशेष अदालत ने  हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके परिवार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। ईडी ने पिछले महीने नीरव मोदी और उसके पिता दीपक मोदी, बहन पूर्वी मेहता, बहनोई मयंक मेहता, भाई नीशल मोदी और एक दूसरे रिश्तेदार निहाल मोदी सहित 23 लोगों के खिलाफ पीएनबी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में 12,000 पन्नों का आरोप-पत्र दायर किया था। एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ मामले में भारतीय दंड संहिता और पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed