{"_id":"5eefe65bf8cdec64944df034","slug":"new-mantra-of-sbi-now-employees-can-do-work-from-anywhere-instead-of-working-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई का नया मंत्र, ‘घर से काम करने’ की जगह अब 'कहीं से भी काम करें' कर्मचारी","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एसबीआई का नया मंत्र, ‘घर से काम करने’ की जगह अब 'कहीं से भी काम करें' कर्मचारी
Mon, 22 Jun 2020 04:29 AM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 22 Jun 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
देश के प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कोरोना की चुनौतियों को देखते हुए ‘घर से काम करने’ की अपनी मौजूदा नीति में बदलाव करते हुए अब कर्मियों को ‘कहीं से भी काम करने’ की अनुमति दे दी है। कोरोना काल में करीब ढाई लाख कर्मचारियों वाले बैंक का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। उसी को देखते हुए बैंक ने जोखिम के आकलन और कारोबारी तौर तरीकों में बदलाव के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
एसबीआई ने अपनी विदेशी शाखाओं में पहले से ही कहीं से भी काम करने की नीति लागू कर दी है। अपनी सालाना रिपोर्ट में बैंक की ओर से कहा गया है कि वह तेजी से डिजिटल तकनीक की ओर भी कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन