फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Need to exchange old currency? This is the form you will need to fill

नोट बदलने जा रहे हैं तो ये फॉर्म भरकर ले जाएं

Thu, 10 Nov 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Need to exchange old currency? This is the form you will need to fill

कालेधन पर मार और आर्थिक सुधारों के लिए सरकार का करेंसी को लेकर उठाया गया ताजा कदम फिलहाल कुछ लोगों के लिए फिलहाल मुसीबत का सबब बन रहा है।  बैंकों और डाकखानों में 500-1000 के नोट बदलने को लेकर मेला लगा है। बता दें कि नोट बदलने के लिए जरूरी उपायों में यह एक फॉर्म भी है, जिसे भरना अनिवार्य है। 

विज्ञापन


इस फॉर्म को भरकर ही आप नोट की अदला-बदली कर सकेंगे। यह फॉम आपको बैंक में आसानी से मिल जाता है, लेकिन भीड़ होने की वजह से वहीं इसे लेकर भरना, न सिर्फ आपके लिए, बल्कि तमाम लोगों के लिए असुविधाजनक हो जाता है। 
विज्ञापन


ऐसे में नोट बदलने के जरूरी फॉर्म को आप अपने घर से ही भरकर ले जाएं तो आपको आसानी होगी। फॉर्म का फॉर्मेट कैसा है, इसकी एक तस्वीर हमने आपके लिए लगाई है।

इन पहचान पत्र को साथ में जरूर ले जाएं

Need to exchange old currency? This is the form you will need to fill

फॉर्म के मुताबिक इसमें आपका नाम भरना है, पहचान पत्र वाले विकस्प में 'सही' का निशान लगाना है। ध्यान रहे कि आपको ऑरिजनल पहचान पत्र ले जाना होगा और पूछे जाने पर काउंटर पर दिखाना होगा। 

पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पास पोर्ट, नरेगा कार्ड, पैन कार्ड, किसी भी सरकारी विभाग द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र और किसी सार्वजनिक उपक्रम द्वारा उसके स्टाफ को जारी किया गया पहचान पत्र नोट बदलने के लिए दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed