नोट बदलने जा रहे हैं तो ये फॉर्म भरकर ले जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेधन पर मार और आर्थिक सुधारों के लिए सरकार का करेंसी को लेकर उठाया गया ताजा कदम फिलहाल कुछ लोगों के लिए फिलहाल मुसीबत का सबब बन रहा है। बैंकों और डाकखानों में 500-1000 के नोट बदलने को लेकर मेला लगा है। बता दें कि नोट बदलने के लिए जरूरी उपायों में यह एक फॉर्म भी है, जिसे भरना अनिवार्य है।
इस फॉर्म को भरकर ही आप नोट की अदला-बदली कर सकेंगे। यह फॉम आपको बैंक में आसानी से मिल जाता है, लेकिन भीड़ होने की वजह से वहीं इसे लेकर भरना, न सिर्फ आपके लिए, बल्कि तमाम लोगों के लिए असुविधाजनक हो जाता है।
ऐसे में नोट बदलने के जरूरी फॉर्म को आप अपने घर से ही भरकर ले जाएं तो आपको आसानी होगी। फॉर्म का फॉर्मेट कैसा है, इसकी एक तस्वीर हमने आपके लिए लगाई है।
इन पहचान पत्र को साथ में जरूर ले जाएं
फॉर्म के मुताबिक इसमें आपका नाम भरना है, पहचान पत्र वाले विकस्प में 'सही' का निशान लगाना है। ध्यान रहे कि आपको ऑरिजनल पहचान पत्र ले जाना होगा और पूछे जाने पर काउंटर पर दिखाना होगा।
पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पास पोर्ट, नरेगा कार्ड, पैन कार्ड, किसी भी सरकारी विभाग द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र और किसी सार्वजनिक उपक्रम द्वारा उसके स्टाफ को जारी किया गया पहचान पत्र नोट बदलने के लिए दिखा सकते हैं।