फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   mumbai police arrested former md of pmc bank, ed registered case of money laundering

गिरफ्तार किए गए PMC बैंक के पूर्व एमडी, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Fri, 04 Oct 2019 07:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 04 Oct 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
mumbai police arrested former md of pmc bank, ed registered case of money laundering
pmc bank joy thomas - फोटो : ANI

पंजाब महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक में फर्जीवाड़े की जांच के लिए के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) जॉय थॉमस को भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मुंबई के छह ठिकानों पर छोपे मारे और धनशोधन रोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया। ईडी अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


ईडी और मुंबई पुलिस ने बैंक के पूर्व प्रबंधन और एचडीआईएल प्रमोटर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ईडी ने छह ठिकानों पर छापे मारकर साक्ष्य जुटाए हैं। आरबीआई द्वारा नियुक्त प्रशासक की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते बैंक अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन

बैंक को हुआ 4355.46 का नुकसान

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कहा, बैंक को 2008 से अब तक करीब 4355.46 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने एफआईआर में पूर्व चेयरमैन वारयम सिंह, प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस और अन्य वरिष्ठ अधिकरियों समेत एडीआईएल के प्रबंध निदेशक राकेश वधावन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि एडीआईएल के प्रमोटर्स ने कथित तौर पर बैंक प्रबंधन के साथ साठगांठ कर बैंक की भांडुप शाखा से कर्ज लिया। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने कर्ज अदायगी के अलावा इस कर्ज को एनपीए के रूप में भी दर्ज नहीं किया और जानबूझकर इसकी जानकारी आरबीआई से भी छिपाई। इसके अलावा उन कंपनियों के फर्जी खाते भी बनाये गए जिन्होंने छोटी रकम उधार ली। नियामक निगरानी से बचने के लिए बैंक की फर्जी रिपोर्ट भी तैयार की गई। सूत्रों के मुताबिक ईडी अब आरोपियों की कथित दागी संपत्ति के साक्ष्य तलाश रही है ताकि उन्हें धनशोधन रोधी कानून के तहत संलग्न किया जा सके। 

आरबीआई ने पिछले हफ्ते बैंक पर लगाए प्रतिबंध 

आरबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी के बाद पिछले हफ्ते ही बैंक पर प्रतिबंध लगाया था। इस बैंक की 137 शाखाएं हैं और करीब 11 ह जार करोड़ रुपये इसमें जमा है। सूत्रों के मुताबिक बैंक की 73 फीसदी रकम करीब 6500 करोड़ रुपये अकेले एचडीआईएल समूह पर बकाया हैं। 


 

वधावन व उनके बेटे को पुलिस हिरासत में भेजा 

एचडीआईएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग को मुंबई की स्थानीय अदालत ने 9 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एसआईटी ने दोनों को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed