फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   modi will lauch insurance scheme in kolkata

मोदी की खास योजना, सिर्फ 1 रुपए प्रतिमाह में 2 लाख का बीमा

Sun, 10 May 2015 08:52 AM IST
Updated Sun, 10 May 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
modi will lauch insurance scheme in kolkata

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता में एक खास योजना की शुरुआत की है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट में भी इन योजनाओं की घोषणा की थी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दो बीमा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बचत बैंक खाता रखने वाले 18 से 70 वर्ष उम्र के लोगों को 12 रुपये वार्षिक के प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना पब्लिक सेक्टर की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन योजना भी होगी लॉन्च

modi will lauch insurance scheme in kolkata

इसी तरह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष उम्र के लोगों को मिलेगा। इसमें हर साल 330 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा। इस स्कीम के तहत भी 2 लाख रुपए का बीमा होगा।

वहीं दूसरी ओर अटल पेंशन योजना के तहत एक हजार से लेकर 5 हजार रुपए तक की पेशंन मिलेगी। पेंशन की राशि व्यक्ति द्वारा इस स्कीम के लिए जमा की गई रकम के हिसाब से सुनिश्चित की जाएगी।

यह स्कीम 18-40 साल के लोगों के लिए है, जिन्हें 60 साल की उम्र के बाद पेंशन का लाभ मिलेगा। इस स्कीम के तहत दी जाने वाली कम से कम पेंशन सरकार सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed