'मुद्रा बैंक' का कमाल, 10 लाख तक मिलेगा कर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को 'मुद्रा बैंक' लॉन्च किया है। यह बैंक छोटे उद्यमियों को मदद देने के लिए बनाया गया है, जो छोटे उद्यमियों को 10 लाख रुपए तक का कर्ज देगा। मुद्रा (MUDRA) बैंक का पूरा नाम है माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट्स रिफाइनेंस एजेंसी।
साथ ही यह बैंक माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन्स को भी रेग्युलेट करेगा। आपको बता दें कि देश में करीब 5.77 लाख लघु उद्यम इकाइयां हैं। इस बैंक के जरिए करीब 5.8 करोड़ छोटे उद्यमियों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य है।
बैंक की शुरुआत 20 हजार करोड़ रुपए की शुरुआती रकम के साथ की गई है। इस बैंक की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि बिना बैंक वालों को जन धन योजना के जरिए बैंकिंग से जोड़ने के बाद अब पैसों की कमी वाले छोटे उद्यमियों को पैसा मुहैया कराने का लक्ष्य है।
शिशु, किशोर और तरुण हैं सेग्मेंट
यह बैंक छोटे उद्यमों को अलग-अलग सेग्मेंट के तहत लोन देगा। बैंक में मुख्य रूप से 3 सेग्मेंट बनाए गए हैं-
1- शिशु- इसके तहत उन उद्यमियों को लोन दिया जाएगा, जो अभी बिजनेस शुरू कर रहे हैं। इसके तहत 50 हजार रुपए तक का लोन दिया जाएगा।
2- किशोर- बिजनेस शुरू करने के बाद किशोर सेग्मेंट के तहत उद्यमी को 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा।
3- तरुण- तरुण सेग्मेंट के तहत छोटे उद्यमियों को 10 लाख रुपए तक का कर्ज देने की योजना बनाई गई है।