फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   modi appreciated raghuram rajan

चिदंबरम के चहेते राजन पर क्यों फिदा हैं मोदी?

Fri, 03 Apr 2015 03:22 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
modi appreciated raghuram rajan

एक अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक को 80 साल पूरे हो चुके हैं। 80 साल पहले एक अप्रैल 1935 को ही रिजर्व बैंक की स्थापना की गई थी।

विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित एक समारोह में मोदी ने रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की खूब तारीफ की। उन्होंने राजन की अगुवाई में केंद्रीय बैंक की भूमिका पर संतोष जताया।

रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभालने से पहले रघुराम राजन चिदंबरम के वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार की भूमिका में थे।

मोदी बोले कि राजन रिजर्व बैंक की नीतियों के बारे में पूरी बात सिर्फ तीन से चार स्लाइड की प्रजेंटेशन में समझा देते हैं और इसके बाद मोदी को कुछ भी पूछने की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन


चार सितंबर 2013 को रिजर्व बैंक के गवर्नर की कमान थामने वाले रघुराम राजन के काम से मोदी काफी खुश और संतुष्ट हैं। आइए जानते हैं रघुराम राजन के बारे में कुछ खास बातें।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 वें गवर्नर हैं राजन

modi appreciated raghuram rajan

- रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर हैं।

- रघुराम राजन का पूरा नाम रघुराम गोविंद राजन है, जिनका जन्म भोपाल में 3 फरवरी 1963 को हुआ था।

- रिजर्व बैंक में गवर्नर का पद संभालने से पहले राजन वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार थे। इससे पहले 2003 से लेकर 2007 तक वह आईएमएफ में मुख्य अर्थशास्त्री थे।

- रघुराम राजन शिकागो यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट बिजनेस स्कूल में फाइनेंस के प्रोफेसर की भूमिका में भी रह चुके हैं।

- ग्रेजुएशन ने बाद ही राजन ने शिकागो यूनिवर्सिटी के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस को ज्वाइन कर लिया था।

अपनी क्लासमेट से की है शादी

modi appreciated raghuram rajan

-2011 में राजन अमेरिकन फाइनेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2003 में अमेरिकन फाइनेंस एसोसिएशन की तरफ से राजन को फिशर ब्लैक प्राइज अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह अवार्ड उन्हें 40 साल से कम के होते हुए भी फाइनेंस की थ्योरी और प्रैक्टिस में उनके योगदान के लिए दिया गया था।

- राजन जी30 के भी सदस्य हैं। जी30 को ग्रुप ऑफ थर्टी नाम से जाना जाता है, जो दुनिया भर के ऐसे लोगों का समूह है जिन्हें फाइनेंस का बहुत अच्छा ज्ञान होता है।

- राजन की शादी आईआईएम अहमदाबाद की उनकी क्लासमेट राधिका पुरी से हुई है, जो इस समय शिकागो यूनिवर्सिटी में लॉ लेक्चरर हैं। इनकी एक बेटी और एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed