फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   lic to soon invest in idbi bank, waiting for irdai approval

एलआईसी के खाताधारक हैं तो जान लीजिए, डूबते बैंक में लगने जा रहा है आपके प्रीमियम का पैसा

Fri, 29 Jun 2018 01:23 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
lic to soon invest in idbi bank, waiting for irdai approval
LIC
अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम  (एलआईसी) के खाताधारक हैं और हर महीने अपनी पॉलिसी के प्रीमियम का पैसा जमा करते हैं, तो फिर इसका इस्तेमाल कंपनी एक डूबते हुए बैंक में लगाने जा रही है। 
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी कर्ज के बोझ में डूबे हुए सरकारी बैंक आईडीबीआई को खरीदने के लिए तैयार हो गई है। इसको केवल भारतीय बीमा नियामक प्राधिकरण (इरडा) से मंजूरी लेनी है, जो संभवतः शुक्रवार को इसे मिल जाएगी। 
विज्ञापन


हर साल 20 लाख पॉलिसी जारी करता है एलआईसी
एक आंकड़े के मुताबिक हर साल एलआईसी करीब 20 लाख पॉलिसी जारी करती है। एलआईसी के पास 250 मिलियन लोगों के भविष्य की जिम्मेदारी है, जिन्होंने एलआईसी से करीब 300 मिलियन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली है। एलआईसी के पास सालाना करीब 3 लाख करोड़ का प्रीमियम जमा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईसी खरीदेगा सरकार की हिस्सेदारी

lic to soon invest in idbi bank, waiting for irdai approval
आईडीबीआई बैंक
एलआईसी अपने पास जमापूंजी के जरिए आईडीबीआई बैंक में सरकार की हिस्सेदारी को खरीदेगा। एलआईसी बैंकिंग सेक्टर में उतरना चाहती है। इससे वो अपना खुद का बैंक भी खोल सकेगी, जो सीधे-सीधे कई बड़े बैंकों को टक्कर दे सकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक के बाद एलआईसी की मार्केट में ब्रैंड वैल्यू काफी अच्छी है। 

कर्ज देने के मामले में भी आगे
साल 2017 में एलआईसी से 1 ट्रिलियन रुपये से अधिक का कर्ज बांटा था। लेकिन अगर एलआईसी खुद बैंकिंग सेक्टर में उतरती हैं तो उसके सामने भी एनपीए से निपटने की चुनौती होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आईडीबीआई का एनपीए काफी बढ़ गया है।

आईडीबीआई बैंक में केन्द्र सरकार की 85 फीसदी हिस्सेदारी है और वित्त वर्ष 2018 के दौरान केन्द्र सरकार ने बैंक की 10,610 करोड़ रुपये से मदद भी की थी।  आई़बीआई देश के बीमारू सरकारी बैंकों में सर्वाधिक एनपीए अनुपात वाला बैंक है। 

मार्च में खत्म हुई तिमाही में आईडीबीआई बैंक गैर निष्पादित संपत्तियों के कारण फंसा कर्ज बढ़कर 55,600 करोड़ रुपये होने की समस्या से जूझ रहा है। मार्च को समाप्त तिमाही में बैंक ने 5,663 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

फिलहाल बैंक की बाजार पूंजी 23,000 करोड़ रुपये है। बैंक की रियल एस्टेट और निवेश पोर्टफोलियो 20,000 करोड़ रुपये की है। सूत्रों ने कहा कि इस स्थिति में बैंक का वर्तमान मूल्य आकर्षक नहीं है और यह सिर्फ सरकारी रणनैतिक निवेशकों के लिए माकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed