फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Sbi News Update: Largest complaints against biggest bank of India

भारतीय बैंकों पर शिकायतों की भरमार, SBI के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज

Thu, 25 Apr 2019 12:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 25 Apr 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Sbi News Update: Largest complaints against biggest bank of India

बैंकिंग क्षेत्र के लोक प्रहरी (ओम्बुड्समैन) को जून, 2018 में समाप्त साल के दौरान ग्राहकों की ओर से 1.63 लाख शिकायतें मिली हैं। ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब 25 फीसदी अधिक है। इनमें से ज्यादातर शिकायतें अनुचित व्यवहार से संबंधित हैं। 

विज्ञापन

SBI के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को यह जानकारी दी। सबसे अधिक 47,000 शिकायतें देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खिलाफ मिलीं। वहीं निजी क्षेत्र के बैंकों में सबसे अधिक 12,000 शिकायतें एचडीएफसी बैंक के खिलाफ मिलीं। अमेरिकी बैंक सिटीबैंक के खिलाफ 1,450 शिकायतें मिलीं। 

विज्ञापन

3626 रुपये रही शिकायत पर कार्रवाई करने की औसत लागत 

रिजर्व बैंक के अनुसार समीक्षाधीन वर्ष के दौरान 21 बैंकिंग लोक प्रहरी कार्यालयों को 1,63,590 शिकायतें मिलीं, जो इससे पिछले साल मिली शिकायतों की तुलना में 24.9 फीसदी अधिक है। इनमें से 96 फीसदी शिकायतों का निपटान कर दिया गया है। वर्ष 2017-18 के दौरान प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई करने की औसत लागत 3,504 रुपये रही। इसे पिछले वर्ष यह लागत औसतन 3626 रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed