{"_id":"5ffeb7e58e052b5b94002fc0","slug":"kotak-mahindra-bank-offering-home-loan-at-6-75-rate-check-here-current-interest-rates-of-banks-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये बैंक दे रहे हैं सस्ता होम लोन, यहां चेक करें बैंकों की मौजूदा ब्याज दरें","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
ये बैंक दे रहे हैं सस्ता होम लोन, यहां चेक करें बैंकों की मौजूदा ब्याज दरें
Wed, 13 Jan 2021 03:04 PM IST
स्वाति सिंह
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 13 Jan 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
home loan
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति जब अपना खुद का घर खरीदता है, तो वह उसके लिए मात्र एक घर ही नहीं, बल्कि अपने परिवार के खुशियों की चाबी होती है। ऐसे में आप जब भी घर खरीदने की तैयारी करते हैं तो पहले से ही पूरी प्लानिंग करें। अक्सर हमे घर खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात है ब्याज दर। मालूम हो कि कोरोना काल में रहत देते हुए आरबीआई ब्याज दरों में बड़ी कटौती की है। ऐसे में लोग हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से होम लोन लेते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भारत में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां रिजर्व बैंक के तहत ही रेगुलेट होती हैं। यहां जानते हैं हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां किस दर से दे रही हैं होम लोन-
विज्ञापन
इस लिस्ट के मुताबिक प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक सबसे सस्ती दरों में होम लोन देता है। इसमें बैंक ने होम लोन की ब्याज दर में कटौती कर दी है। अब 6.75 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक सस्ते होम लोन के साथ-साथ, लोन प्रोसेसिंग फीस माफी, एग्री और खुदरा लोन ऑनलाइन ऑफर कर रहा है। वहीं, दूसरे नंबर पर ह सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक अब होम लोन के लिए 6.8 प्रतिशत आकर्षक ब्याज दर का मौका दे रहा है।
इसके अलावा हाल में एसबीआई, एचडीएफसी बैंक सहित कई बैंकों ने होम लोन सस्ता किया है। ध्यान में रखने वाली बात ये है कि इस तरह के ऑफर में भी होम लोन या कोई भी लोन मिलने में आसानी के लिए आपका सिबिल स्कोर हाई रहना चाहिए।
वर्तमान में कई बैंक होम लोन को सालाना सात प्रतिशत से कम की दर पर दे रही हैं। इसलिए, यह उन लोगों के लिए अच्छा मौका है, जो घर खरीदने की सोच रहे हैं। हालांकि, अपने फैसला लेने के लिए यह देख लें कि आपका क्रेडिट स्कोर 750-800 से ऊपर हो, जिससे सबसे अच्छे संभावित रेट मिल सकें।