इन आसान तरीकों को अपनाकर आप सुधार सकते हैं अपना 'क्रेडिट उपयोग अनुपात'
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
आए दिन लोगों की क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। इसे उपयोग करते वक्त हमारे लिए इसके उपयोग अनुपात को ध्यान में रखना बेहद आवश्यक है। कोई भी बैंक या फिर संस्थागत ऋण कंपनी लोन या क्रेडिट कार्ड आवेदन पर विचार करते वक्त क्रेडिट स्कोर के आधार पर फैसला करती है। इसके अलावा अगर आप बिजनेस लोन लेना चाहते तो भी क्रेडिट उपयोग अनुपात को नियंत्रित रखना आवश्यक है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
आए दिन लोगों की क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। इसे उपयोग करते वक्त हमारे लिए इसके उपयोग अनुपात को ध्यान में रखना बेहद आवश्यक है। कोई भी बैंक या फिर संस्थागत ऋण कंपनी लोन या क्रेडिट कार्ड आवेदन पर विचार करते वक्त क्रेडिट स्कोर के आधार पर फैसला करती है। इसके अलावा अगर आप बिजनेस लोन लेना चाहते तो भी क्रेडिट उपयोग अनुपात को नियंत्रित रखना आवश्यक है।
अगर ये अनुपात अच्छा होता है तो आप बैंक या फिर किसी अन्य संस्थान से कम ब्याज दरों पर ऋण और कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह किसी भी तरह की लोन की प्रक्रिया के लिए जरूरी होता है। अगर ये अनुपात कम होता है तो बैंक ऋण नहीं देगा। वहीं अगर ये अनुपात अच्छा हो तो कम ब्याज दरों में आसानी से ऋण मिल जाता है।
कैसे पता करें क्रेडिट उपयोग अनुपात
कार्ड की उपलब्ध क्रेडिट लिमिट में से जितना खर्च या इस्तेमाल किया गया है, उसे क्रेडिट उपयोग अनुपात कहते हैं। इसे क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो भी कहा जाता है। इस अनुपात को जानने के लिए कार्ड की कुल बकाया राशि को कुल क्रेडिट लिमिट से विभाजित करें। उदाहरण के लिए अगर आपके पास दो क्रेडिट कार्ड हैं जिनकी कुल क्रेडिट लिमिट 5 लाख रुपये है, और इसमें से एक कार्ड में बकाया राशि के तौर पर 2 लाख रुपये और दूसरे में 50 हजार रुपये की बकाया राशि है, तो इसके मुताबिक आपका क्रेडिट उपयोग अनुपात 50 फीसदी है।
ये दी जाती है सलाह
हमेशा सलाह दी जाती है कि क्रेडिट उपयोग अनुपात 40 फीसदी से कम ही रखना चाहिए। इससे यह संकेत मिलता है कि आप ऋण पर अधिक निर्भर नहीं हैं। वहीं अगर आपका क्रेडिट उपयोग अनुपात अधिक है तो ऋण देने वाली कंपनी आपको जोखिम वाले ग्राहक के रूप में देखेगी।
क्रेडिट उपयोग अनुपात को ऐसे करें 40 फीसदी से कम
अगर आपके पास कोई पुराना क्रेडिट कार्ड पड़ा है तो उसे बंद न कराएं। इससे क्रेडिट लिमिट घट जाती है और क्रेडिट उपयोग अनुपात भी कम हो जाता है। अगर क्रेडिट उपयोग अनुपात अधिक है तो कोई भी क्रेडिट कार्ड बंद न कराएं। इससे क्रेडिट स्कोर भी अच्छा रहेगा।
- बकाया राशि का भुगतान करें
क्रेडिट कार्ड में अधिक बकाया राशि होने से क्रेडिट उपयोग अनुपात भी अधिक हो जाता है। इसलिए ये सलाह दी जाती है कि क्रेडिट कार्ड में जितनी भी बकाया राशि है उसका जल्द से जल्द भुगतान करें। लंबे समय तक बकाया राशि को न रहने दें। इसके अलावा अगर आप बैलेंस ट्रांसफर या किसी बड़ी राशि की खरीदारी को ईएमआई में तब्दील कराकर भी बकाया राशि का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद आपको पूरी कार्ड लिमिट फिर से मिल जाएगी।
- बकाया राशि पर नजर रखें
क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि पर समय पर भुगतान करने के अलावा आपके लिए बकाया राशि पर नजर बनाए रखना भी आवश्यक है। यह अनुपात 40 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए। इस आदत को हमेशा अपनाया जाना चाहिए।
- क्रेडिट लिमिट को बढ़वाएं
क्रेडिट अपयोग अनुपात को कम करने का एक तरीका यह भी है कि आप बैंक से अपनी क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़वाएं। इसके लिए आप बैंक के पोर्टल पर जाकर आग्रह भी कर सकते हैं। कई बैंक ऐसे हैं जो नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग-इन कर आग्रह भेजने की सुविधा भी देते हैं।
- क्रेडिट कार्ड पर अधिक निर्भर न रहें
क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता को कम करें। अगर आप अधिक निर्भरता को कम नहीं कर सकते तो एक और क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करें।