फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   know ho much loan is sanctioned for MSME under the credit guarantee scheme

ऋण गारंटी योजना के तहत MSME के लिए मंजूर किए गए 1.38 लाख करोड़ के कर्ज

Wed, 05 Aug 2020 12:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 05 Aug 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
know ho much loan is sanctioned for MSME under the credit guarantee scheme
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंकों ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की आपातकालीन ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत लगभग 1,37,586 करोड़ रुपये के कर्ज मंजूर किए हैं। कोविड-19 महामारी के चलते आई आर्थिक मंदी के दौरान एमएसएमई क्षेत्र की मदद के लिए सरकार की तरफ से इस योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को तीन अगस्त तक 92,090.24 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित भी किया जा चुका है। 

विज्ञापन


यह योजना सरकार द्वारा कोविड-19 के प्रकोप से निपटने के लिए घोषित 20.97 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एक अहम हिस्सा है। वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि, 'तीन अगस्त 2020 तक, 100 प्रतिशत आपातकालीन ऋण गारंटी योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी बैंकों द्वारा कुल 1,37,586.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है, जिसमें से 92,090.24 करोड़ रुपये वितरित भी किए जा चुके हैं।' उन्होंने कहा कि इस आपात कर्ज सुविधा गारंटी योजना के तहत तीन अगस्त तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण राशि 72,820.26 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 52,013.73 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


निजी क्षेत्र के बैंकों ने दी 64,766 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी
निजी क्षेत्र के बैंकों ने तीन अगस्त तक 64,766 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी गई जिसमें से 40,076 करोड़ रुपये की राशि वितरित कर दी गई। इससे पहले सरकार ने बीते शनिवार को इस योजना के दायरे को बढ़ाते हुए इसके दायरे में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए चिकित्सकों, वकीलों और चार्टर्ड एकाउंटेंट जैसे पेशेवरों को दिए व्यक्तिगत ऋणों को इसमें शामिल किया है। योजना के तहत अब 250 करोड़ रुपये कारोबार करने वाली कंपनियां भी आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले इसमें अधिकतम 100 करोड़ रुपये तक कारोबार करने वाली कंपनियों को ही यह सुविधा देने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही योजना के तहत वित्तपोषण की राशि को दुगुना कर 10 करोड़ रुपये तक कर दिया गया है। आपातकालीन ऋण गारंटी योजना में (ईसीएलजीएस) में बदलाव श्रमिक संगठनों की मांगों और जून में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर की गई एमएसएमई की नई परिभाषा के आधार पर किया गया। कर्ज मंजूर करने वाले बैंकों में स्टेट बेंक सबसे आगे रहा है। 


SBI ने इतना कर्ज किया मंजूर
एसबीआई ने 21,121 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है जिसमें से 16,047 करोड़ रुपये का वितरण कर दिया गया है। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक ने 9,809 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है और 6,351 करोड़ रुपये वितरित किये हैं। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 20 मई को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम दर्जे के उद्योगों के लिये 9.25 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर तीन लाख करोड़ रुपये तक का गारंटी मुक्त कर्ज देने की इस योजना को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed