फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   know about Yes Bank and HDFC Bank Loans And Advances By The End Of March 2021

जानिए मार्च 2021 के अंत तक कितना रहा यस बैंक व एचडीएफसी बैंक का ऋण

Mon, 05 Apr 2021 04:11 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 05 Apr 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
know about Yes Bank and HDFC Bank Loans And Advances By The End Of March 2021
बैंक - फोटो : iStock

यस बैंक का ऋण या अग्रिम मार्च, 2021 के अंत तक सालाना आधार पर 0.8 फीसदी बढ़कर 1,72,850 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने भी बताया कि उसका अग्रिम या ऋण मार्च, 2021 के अंत तक करीब 14 फीसदी बढ़कर 11.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


यस बैंक
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यस बैंक ने कहा कि ये आंकड़े अस्थायी हैं। बैंक ने 31 मार्च को समाप्त तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों की घोषणा से पहले ये आंकड़े जारी किए हैं। एक साल पहले समान अवधि में बैंक का ऋण और अग्रिम 1,71,443 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में बैंक का सकल खुदरा ऋण वितरण 154.3 फीसदी बढ़कर 7,828 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 3,078 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन


बैंक की जमा 31 मार्च, 2021 के अंत तक 54.7 फीसदी बढ़कर 1,62,947 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। मार्च, 2020 के अंत तक यह आंकड़ा 1,05,364 करोड़ रुपये था।

एचडीएफसी बैंक
इस दौरान एचडीएफसी बैंक की जमा 16 फीसदी बढ़कर 13.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 31 मार्च, 2021 के अंत तक उसका अग्रिम 13.9 फीसदी बढ़कर 11.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 31 मार्च, 2020 के अंत तक यह 9.93 लाख करोड़ रुपये था। 31 दिसंबर, 2020 के अंत तक यह 10.82 लाख करोड़ रुपये था। सालाना आधार पर बैंक का घरेलू खुदरा ऋण 7.5 फीसदी बढ़ा है। वहीं इस दौरान थोक ऋण में 21 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने कहा कि 31 मार्च, 2021 के अंत तक उसकी जमा सालाना आधार पर 16.3 फीसदी बढ़कर 13.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बैंक की कासा (चालू खाता और बचत खाता) जमा इस दौरान करीब 27 फीसदी बढ़कर 6.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। 31 मार्च, 2021 के अंत तक बैंक का कासा अनुपात 46 फीसदी था, जो एक साल पहले 42.2 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed