मुद्रा लोनः मोदी सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत बैंक देते हैं 10 लाख रुपये तक कर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुद्रा लोन योजना केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के जरिये सरकार देशभर के मेहनतकश लोगों के सपनों को साकार कर रही है। इस योजना के तहत बैंक 10 लाख रुपये तक का कर्ज देते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत मोदी सरकार अभी तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दे चुकी है। आसान भाषा में कहें तो मुद्रा योजना छोटे उद्यमियों को आसानी से कर्ज उपलब्ध कराने वाली योजना है। इसका पूरा नाम माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रीफाइनेंसिंग एजेंसी है। बता दें कि इसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम से भी जाना जाता है।
सरकार ने इस योजना की शुरुआत छोटे व्यापारियों और मझोले उद्योगों को मजबूती देने के लिए की। वैसे तो छोटे व्यापारियों को वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं लेकिन इनमें मुद्रा योजना बेहद अहम है। सरकार ने वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ रुपये कर्ज वितरण का लक्ष्य तय किया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के जरिये यह बात सामने आई है कि फरवरी माह के आखिर तक बैंक केवल 2 लाख करोड़ रुपये का ही कर्ज दे पाई हैं। इसके बाद बैंकों के पास मार्च महीने में एक लाख करोड़ कर्ज देने का लक्ष्य है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति व्यापार के लिए कर्ज चाहता है तो वह अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकता है।
जानिए किसे मिलेगा मुद्रा लोन-
इस योजना के तहत कर्ज लेने वालों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें व्यवसाय शुरू करने वालें मध्यम स्थिति में कर्ज की चाहत वाले और विकास के अगले स्तर पर जाने की चाहत रखने वाले लोग शामिल हैं। इन तीन हिस्सों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुद्रा बैंक ने तीन कर्ज उपकरणों की शुरुआत की है...
शिशु : इसके दायरे में 50 हजार रुपये तक के कर्ज आते हैं।
किशोर : इसके दायरे में 50 हजार से 5 लाख रुपयेतक के कर्ज आते हैं।
तरुण : इसके दायरे में 5 से 10 लाख रुपये तक के कर्ज आते हैं।