फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   know About pradhan mantri mudra yojana

मुद्रा लोनः मोदी सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत बैंक देते हैं 10 लाख रुपये तक कर्ज

Sun, 17 Mar 2019 05:06 PM IST
तिवारी अभिषेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 17 Mar 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
know About pradhan mantri mudra yojana
सांकेतिक तस्वीर

मुद्रा लोन योजना केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के जरिये सरकार देशभर के मेहनतकश लोगों के सपनों को साकार कर रही है। इस योजना के तहत बैंक 10 लाख रुपये तक का कर्ज देते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत मोदी सरकार अभी तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दे चुकी है। आसान भाषा में कहें तो मुद्रा योजना छोटे उद्यमियों को आसानी से कर्ज उपलब्ध कराने वाली योजना है। इसका पूरा नाम माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रीफाइनेंसिंग एजेंसी है। बता दें कि इसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन


सरकार ने इस योजना की शुरुआत छोटे व्यापारियों और मझोले उद्योगों को मजबूती देने के लिए की। वैसे तो छोटे व्यापारियों को वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं लेकिन इनमें मुद्रा योजना बेहद अहम है। सरकार ने वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ रुपये कर्ज वितरण का लक्ष्य तय किया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के जरिये यह बात सामने आई  है कि फरवरी माह के आखिर तक बैंक केवल 2 लाख करोड़ रुपये का ही कर्ज दे पाई हैं। इसके बाद बैंकों के पास मार्च महीने में एक लाख करोड़ कर्ज देने का लक्ष्य है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति व्यापार के लिए कर्ज चाहता है तो वह अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकता है। 

विज्ञापन

जानिए किसे मिलेगा मुद्रा लोन-

इस योजना के तहत कर्ज लेने वालों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें व्यवसाय शुरू करने वालें मध्यम स्थिति में कर्ज की चाहत वाले और विकास के अगले स्तर पर जाने की चाहत रखने वाले लोग शामिल हैं। इन तीन हिस्सों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुद्रा बैंक ने तीन कर्ज उपकरणों की शुरुआत की है...

विज्ञापन
विज्ञापन


शिशु : इसके दायरे में 50 हजार रुपये तक के कर्ज आते हैं।
किशोर  :  इसके दायरे में 50 हजार से 5 लाख रुपयेतक के कर्ज आते हैं।
तरुण   :  इसके दायरे में 5 से 10 लाख रुपये तक के कर्ज आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed