फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Karnataka Bank net profit in Q1 is highest 175 crore rupees

कर्नाटक बैंक को अब तक का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा, कमाया 175.42 करोड़ का शुद्ध लाभ

Sat, 13 Jul 2019 11:48 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 13 Jul 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Bank net profit in Q1 is highest 175 crore rupees
कर्नाटक बैंक - फोटो : PTI

कर्नाटक बैंक ने जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 175.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह बैंक का सबसे ऊंचा तिमाही मुनाफा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से यह सात फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन

पिछले वर्ष हुआ था 163.24 करोड़ का शुद्ध लाभ 

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने यह जानकारी दी। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 163.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 1,829.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,616.44 करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन

201.14 करोड़ रुपये का हुआ खर्चा

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 4.55 फीसदी रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 4.72 फीसदी थीं। हालांकि इस अवधि में बैंक का शुद्ध एनपीए 2.92 फीसदी से बढ़कर 3.33 फीसदी हो गया। तिमाही के दौरान डूबे कर्ज के लिए बैंक का प्रावधान और अन्य आकस्मिक खर्च 201.14 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 222.06 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed