नोटबंदी के 50 दिन: जेटली बोले- 13.6 फीसदी बढ़ गया डायरेक्ट टैक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सरकार के इस प्रयास को सफल बताया है। जेटली ने एक बार फिर से नोटबंदी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि टैक्स कलेक्शन के मामले में इसके नतीजे साफ-तौर पर दिखे हैं।
जेटली ने बताया कि नोटबंदी के बाद देश में डायरेक्ट टैक्स के कलेक्शन में 13.6 फीसदी का इजाफा देखा गया है।
उन्होंने इस फैसले का साथ देने के लिए जनता का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि रबी फसल की बुआई में बीते साल के मुकाबले 6.3 फीसदी का इजाफा हुआ है।
आरबीआई के पास नकदी की कमी नहीं
जेटली ने कहा कि आलोचक चाहे जो कहें लेकिन सरकार के पास टैक्स कलेक्शन बढ़ा है। नोटों की उपलब्धता को लेकर अरुण जेटली ने कहा कि आरबीआई के पास बड़ी मात्रा में नई करंसी मौजूद है। इसके अलावा 500 के नए नोट भी तेजी से सर्कुलेशन में आ रहे हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को नोटबंदी के बाद पुराने नोट जमा कराने की आखिरी तारीख है।
इसके अलावा 31 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन करने जा रहे हैं। इस संबोधन में वह कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं, इसकी चर्चा जोरों पर है।