फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Jaitley praises demonetisation decision of govt

नोटबंदी के 50 दिन: जेटली बोले- 13.6 फीसदी बढ़ गया डायरेक्ट टैक्स

Thu, 29 Dec 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
Jaitley praises demonetisation decision of govt
अरुण जेटली - फोटो : self

सरकार द्वारा नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सरकार के इस प्रयास को सफल बताया है।  जेटली ने एक बार फिर से नोटबंदी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि टैक्स कलेक्शन के मामले में इसके नतीजे साफ-तौर पर दिखे हैं।

विज्ञापन


जेटली ने बताया कि नोटबंदी के बाद देश में डायरेक्ट टैक्स के कलेक्शन में 13.6 फीसदी का इजाफा देखा गया है।

उन्होंने इस फैसले का साथ देने के लिए जनता का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि रबी फसल की बुआई में बीते साल के मुकाबले 6.3 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन

आरबीआई के पास नकदी की कमी नहीं

Jaitley praises demonetisation decision of govt
अरुण जेटली - फोटो : self

जेटली ने कहा कि आलोचक चाहे जो कहें लेकिन सरकार के पास टैक्स कलेक्‍शन बढ़ा है। नोटों की उपलब्धता को लेकर अरुण जेटली ने कहा कि आरबीआई के पास बड़ी मात्रा में नई करंसी मौजूद है। इसके अलावा 500 के नए नोट भी तेजी से सर्कुलेशन में आ रहे हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को नोटबंदी के बाद पुराने नोट जमा कराने की आखिरी तारीख है।

इसके अलावा 31 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन करने जा रहे हैं। इस संबोधन में वह कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं, इसकी चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed