{"_id":"5744d4be4f1c1b7562690afc","slug":"it-dept-to-disclose-defaulter-above-1-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब करोड़पति करदाता डिफाल्टर को बदनाम करेगा आयकर विभाग","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
अब करोड़पति करदाता डिफाल्टर को बदनाम करेगा आयकर विभाग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 03:55 AM IST
सार
- एक करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया वालों का नाम होगा उजागर
- देशभर के ऐसे 67 बकाएदारों का नाम उजागर हो चुका है
विज्ञापन
income tax department
विस्तार
आयकर विभाग के एक करोड़ रुपये या इससे ज्यादा रकम दबाकर बैठे व्यक्ति अब बदनाम होंगे क्योंकि विभाग ने ऐसे करदाताओं का नाम सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यह फैसला इसी वित्त वर्ष से लागू हो रहा है। पिछले साल विभाग ने इस तरह की परिपाटी शुरू की थी लेकिन उस समय बीस से तीस करोड़ रुपये दबाने वालों का नाम, पता, संपर्क और पैन नंबर का प्रकाशन देश के प्रमुख दैनिकों में किया गया था। यदि कर की रकम दबाने वाली कोई कंपनी है तो ऐसे मामलों में कंपनी के प्रमुख शेयर धारकों का नाम उजागर किया गया था। अभी तक देशभर के ऐसे 67 बकाएदारों का नाम उजागर हो चुका है।
विज्ञापन
अब रकम की सीमा को कम करते हुए इसे एक करोड़ रुपये तक ले आया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस दायरे में आने वाले सभी करदाता, चाहे वह व्यक्तिगत हों या कारपोरेट, का नाम उजागर किया जाएगा। इनका नाम अगले साल 31 जुलाई से पहले प्रकाशित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड -सीबीडीटी- से जरूरी आदेश जारी किया जा चुका है। उनके मुताबिक इस अभ्यास का उद्देश्य इस तरह के कर चोरों के बारे में आम जनता को सूचित करना है, कि इन लोगों ने तमाम प्रयासों के बावजूद कर का भुगतान नहीं किया है।