फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   IOB will give up to 0.60 percent more interest on deposits, HDFC Bank increased 0.35 percent

Fixed Deposit: आईओबी जमा पर देगा 0.60 फीसदी तक अधिक ब्याज, एचडीएफसी बैंक ने की 0.35 प्रतिशत वृद्धि

Thu, 10 Nov 2022 06:03 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Nov 2022 06:03 AM IST
सार

आईओबी ने कहा कि दरें 10 नवंबर से बढ़ेंगी। इसके साथ घरेलू व अनिवासी जमाकर्ताओं को 444 दिन, तीन साल और उससे अधिक अवधि के लिए जमाओं पर 7.15 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। 270 दिन से एक साल व एक साल से तीन साल की जमाओं पर 0.60 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन
IOB will give up to 0.60 percent more interest on deposits, HDFC Bank increased 0.35 percent
Indian overseas bank - फोटो : social media

विस्तार

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अपनी खुदरा सावधि जमाओं पर ब्याज दरों में 0.60 फीसदी तक वृद्धि करने की घोषणा की है। एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दर 0.35 फीसदी बढ़ा दिया है। निजी क्षेत्र के बैंक ने 15 दिन में दूसरी बार दरों में इजाफा किया है।

विज्ञापन

 
आईओबी ने कहा कि दरें 10 नवंबर से बढ़ेंगी। इसके साथ घरेलू व अनिवासी जमाकर्ताओं को 444 दिन, तीन साल और उससे अधिक अवधि के लिए जमाओं पर 7.15 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। 270 दिन से एक साल व एक साल से तीन साल की जमाओं पर 0.60 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। वहीं, एचडीएफसी बैंक की नई दरें 7 नवंबर से लागू हैं। इसके बाद 15 से 18 महीने के लिए 2 करोड़ से कम जमा पर 6.15 फीसदी की जगह 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन


बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 0.10 फीसदी महंगा किया कर्ज
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विभिन्न अवधि के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.10 फीसदी बढ़ा दी है। नई दर 7 नवंबर से लागू है। बैंक ने बताया कि एक साल की अवधि वाले एमसीएलआर को 7.80% से बढ़ाकर 7.90 फीसदी कर दिया गया है। एक महीने की अवधि वाले एमसीएलआर को 0.05 अंक बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि, एक दिन की अवधि एवं तीन और छह महीने के कर्ज की दरों में बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed