{"_id":"5f0d832c8ebc3e6351428bc4","slug":"investigation-of-vehicle-lending-methodology-hdfc-bank-will-not-be-harmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ऋण देने की कार्यप्रणाली की जांच से बैंक को नहीं होगा नुकसान: HDFC बैंक","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
वाहन ऋण देने की कार्यप्रणाली की जांच से बैंक को नहीं होगा नुकसान: HDFC बैंक
Tue, 14 Jul 2020 03:34 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 14 Jul 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी क्षेत्र के बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को कहा कि वाहन ऋण देने की कार्य प्रणाली की जांच से बैंक के ऋण खातों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और ना ही इससे बैंक को कोई नुकसान होगा।
विज्ञापन
बैंक को नहीं होगा नुकसान
मामले में बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि, 'इस बात को स्पष्ट करना अहम है कि इसका किसी भी सूरत में बैंक के ऋण कारोबार से कोई लेना देना नहीं है। इससे बैंक के ऋण कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा और ना ही इसकी वजह से बैंक को कोई नुकसान होने वाला है।'
विज्ञापन
बैंक ने सोमवार को अपने वाहन ऋण कारोबार से जुड़े एक प्रमुख अधिकारी की कार्य प्रणाली को लेकर की गयी शिकायतों के बाद बैंक की वाहन ऋण प्रक्रियाओं को लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने कहा था कि यह आरोप मुख्यत: पेशेवर व्यवहार से जुड़े हैं जिसकी वजह से हितों के टकराव के मुद्दे उभरकर सामने आए हैं।
बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि बैंक की शिकायतों और आरोपों से निपटने की एक तय नीति और प्रक्रिया है और बैंक इसी के अनुरूप जांच के बाद उपयुक्त कार्रवाई करता है।
मंगलवार को जारी एक बयान में बैंक ने कहा कि इस घटनाक्रम से संबंध रखने वाले कार्यकारी अधिकारी अशोक खन्ना जो कि 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त हो गये थे लेकिन उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।प्रवक्ता ने इसकी भी पुष्टि की है कि मुख्य सूचना अधिकारी ने विदेश के विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई करने का फैसला किया है पर वह अभी भी नोटिस अवधि में हैं।