फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Invest in guaranteed life insurance

निवेश के मंत्र 19: गारंटीड जीवन बीमा में करें निवेश... हर साल तय रिटर्न

Mon, 11 May 2020 06:24 AM IST
संदीप भट्ट कालीचरण, बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
कालीचरण, बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 11 May 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
सार
  • मौजूदा हालात में बेहतर विकल्प, लाइफ कवर भी...8-13 फीसदी तक मिलता है निश्चित रिटर्न
  • ये योजनाएं निवेश के लिए बेहतर
  • महंगाई का जोखिम
loader
Invest in guaranteed life insurance

विस्तार

कोरोना संकट के चलते शेयर बाजार गिर रहा है। इससे निवेशकों में डर का माहौल है। बाजार की मौजूदा हालात में म्यूचुअल फंडों में निवेश पर जोखिम हो गया है। बैंक भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर कम ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में जीवन बीमा कंपनियों की गारंटीड प्लान में निवेश बेहतर विकल्प है। इसमें लाइफ कवर के साथ निश्चित रिटर्न का भरोसा मिलता हैं। खास बात है कि इन पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं होता है। ऐसे प्लान में एक निश्चित अविध तक निवेश करने पर कंपनियां निवेश अवधि के बाद से एक तय अवधि तक पॉलिसीधारक को 8 से 13 फीसदी तक रिटर्न देती हैं। 

ये योजनाएं निवेश के लिए बेहतर

  • पीएनबी मेटलाइफ गारंटीड इनकम प्लानः 10 साल तक प्रीमियम पर 11 से 13% रिटर्न। इसके बाद पॉलिसीधारक को सालाना या मासिक भुगतान।
  • एक्साइड लाइफ सिक्योर्ड इनकम इंश्योरेंस प्लानः इसमें लगातार 5, 8 और 10 साल तक निवेश करना होता है, जिस पर 10 फीसदी गारंटी रिटर्न मिलता है। 
  • आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस गारंटीड वेल्थ प्लानः 7 साल प्रीमियम भुगतान के बाद अगले 7 साल के लिए गारंटीड इनकम या मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि।
  • आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस 360- 6, 8, 10 और 12 साल तक प्रीमियम भरने के बाद गारंटीड भुगतान।
  • एसबीआई लाइफ : प्रीमियम के हिसाब से 4-8% तक गारंटीड भुगतान।

महंगाई का जोखिम

निवेश करते समय जरूर देखें कि उसका रिटर्न पीपीएफ (7.1%) या ईपीएफ (8.5%) से बेहतर है या नहीं। इसके अलावा, निश्चित रिटर्न का मतलब, कम रिटर्न होता है, जिस पर महंगाई का भी जोखिम रहता है। - आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंकबाजार डॉट कॉम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed