निवेश के मंत्र 19: गारंटीड जीवन बीमा में करें निवेश... हर साल तय रिटर्न
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
- मौजूदा हालात में बेहतर विकल्प, लाइफ कवर भी...8-13 फीसदी तक मिलता है निश्चित रिटर्न
- ये योजनाएं निवेश के लिए बेहतर
- महंगाई का जोखिम
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
कोरोना संकट के चलते शेयर बाजार गिर रहा है। इससे निवेशकों में डर का माहौल है। बाजार की मौजूदा हालात में म्यूचुअल फंडों में निवेश पर जोखिम हो गया है। बैंक भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर कम ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में जीवन बीमा कंपनियों की गारंटीड प्लान में निवेश बेहतर विकल्प है। इसमें लाइफ कवर के साथ निश्चित रिटर्न का भरोसा मिलता हैं। खास बात है कि इन पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं होता है। ऐसे प्लान में एक निश्चित अविध तक निवेश करने पर कंपनियां निवेश अवधि के बाद से एक तय अवधि तक पॉलिसीधारक को 8 से 13 फीसदी तक रिटर्न देती हैं।
ये योजनाएं निवेश के लिए बेहतर
- पीएनबी मेटलाइफ गारंटीड इनकम प्लानः 10 साल तक प्रीमियम पर 11 से 13% रिटर्न। इसके बाद पॉलिसीधारक को सालाना या मासिक भुगतान।
- एक्साइड लाइफ सिक्योर्ड इनकम इंश्योरेंस प्लानः इसमें लगातार 5, 8 और 10 साल तक निवेश करना होता है, जिस पर 10 फीसदी गारंटी रिटर्न मिलता है।
- आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस गारंटीड वेल्थ प्लानः 7 साल प्रीमियम भुगतान के बाद अगले 7 साल के लिए गारंटीड इनकम या मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि।
- आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस 360- 6, 8, 10 और 12 साल तक प्रीमियम भरने के बाद गारंटीड भुगतान।
- एसबीआई लाइफ : प्रीमियम के हिसाब से 4-8% तक गारंटीड भुगतान।
महंगाई का जोखिम
निवेश करते समय जरूर देखें कि उसका रिटर्न पीपीएफ (7.1%) या ईपीएफ (8.5%) से बेहतर है या नहीं। इसके अलावा, निश्चित रिटर्न का मतलब, कम रिटर्न होता है, जिस पर महंगाई का भी जोखिम रहता है। - आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंकबाजार डॉट कॉम