{"_id":"5f10eb118ebc3e6351428d03","slug":"insurance-companies-will-give-claims-on-treatment-of-corona-even-in-temporary-hospitals-irda-gave-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी अस्पतालों में भी कोरोना के इलाज पर क्लेम देंगी कंपनियां, इरडा ने दिए निर्देश","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
अस्थायी अस्पतालों में भी कोरोना के इलाज पर क्लेम देंगी कंपनियां, इरडा ने दिए निर्देश
Fri, 17 Jul 2020 05:34 AM IST
योगेश साहू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 17 Jul 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
इंश्योरेंस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा नियामक इरडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अस्थायी अस्पतालों में कोविड-19 का इलाज कराने पर भी कंपनियों को क्लेम देना होगा। नियामक ने कहा कि महामारी के समय कई राज्यों में संक्रमितों के इलाज के लिए अस्थायी अस्पताल या चिकित्सा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इरडा ने कहा, बीमा कंपनियों को पॉलिसी के कॉन्ट्रैक्ट में केंद्र या राज्य के किसी अस्थायी अस्पताल को भी सेवा प्रदाता नेटवर्क के रूप में जोड़ना होगा। अगर कोविड-19 का इलाज इन केंद्रों में किया गया है, तो कंपनियों को खर्च दावे का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ऐसे मामलों में अस्पताल की परिभाषा को मौजूदा माहौल के अनुरूप देखा जाएगा। अगर किसी सेवा प्रदाता ने ही अस्थायी अस्पताल बनाया है, तो उसे सेवाओं का विस्तार माना जाएगा और यहां हुए इलाज का खर्च भी कंपनियों को उठाना होगा। नियामक ने निर्देश दिया कि बीमाकर्ता ऐसे सभी दावों का जल्द निपटान करें।
विज्ञापन