फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   inflation might rise to seven month high in may

सात महीने के उच्च स्तर पर जा सकती है मई में खुदरा महंगाई दर

Mon, 10 Jun 2019 09:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 10 Jun 2019 09:17 PM IST
सार

  • खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से अर्थशास्त्रियों ने जताया अनुमान
  • 3.01 फीसदी हो सकती है उपभोक्ता आधारित मुद्रास्फीति की दर मई में

विज्ञापन
inflation might rise to seven month high in may

विस्तार

खाद्य उत्पादों की कीमतों में उछाल के कारण मई में खुदरा महंगाई सात महीने के उच्च स्तर पर पहुंच सकती है। एक सर्वे में अधिकतर अर्थशास्त्रियों का कहना है कि उपभोक्ता आधारित मुद्रास्फीति की दर मई में बढ़कर 3.01 फीसदी हो सकती है, जो अप्रैल में 2.92 फीसदी रही थी। कई विश्लेषकों का मानना है कि इस बार खुदरा महंगाई 3.50 फीसदी तक जा सकती है।

विज्ञापन


सर्वे में इस बात पर राहत जताई गई कि महंगाई का यह अनुमान आरबीआई के लक्ष्य से कम रहेगा। यह लगातार 10वां महीना होगा जब खुदरा महंगाई 4 फीसदी से नीचे रहेगी, लेकिन अक्तूबर के बाद इसके जोर पकड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री समीर नारंग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की कीमतें मार्च से ही बढ़ रही हैं और खुदरा महंगाई में इनकी हिस्सेदारी आधे से ज्यादा होती है। इस बार देरी से होने वाली मानसून पूर्व बारिश भी सामान्य से कम रहेगी, जिससे सब्जियों और फलों का उत्पादन घटेगा और कीमतों में इजाफा होगा। इससे खुदरा महंगाई अक्तूबर 2018 के 3.38 फीसदी के बाद मई में सबसे ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई से ज्यादा जीडीपी की चिंता

एशियाई अर्थव्यवस्था के जानकार गिग्वेल चांको का कहना है कि आरबीआई की चिंता अभी महंगाई को लेकर नहीं है, बल्कि उसका पूरा जोर जीडीपी की वृद्धि दर बढ़ाने पर है। पिछले वित्त वर्ष के अंतिम तिमाही में विकास दर 5.8 फीसदी रही, जो दो साल में पहली बार चीन से कम हुई है। इसी कारण आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की और अगली तिमाही के महंगाई अनुमानों को भी बढ़ा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed