फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   indusind bank launches first interactive credit card, work can be done with a press of button

देश में लांच हुआ पहला इंटरएक्टिव क्रेडिट कार्ड, बटन से हो जाएंगे बहुत सारे काम

Sat, 17 Nov 2018 03:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
indusind bank launches first interactive credit card, work can be done with a press of button

देश में डिजिटल बैंकिंग लगातार नए पायदान छू रही है। ज्यादातर बैंक अपने डेबिट व क्रेडिट कार्ड में भी लगातार नए फीचर्स जुड़ रहे हैं, जिससे उनको इसका प्रयोग करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। देश के कुछ निजी बैंक अब कार्ड में कई सारे यूनिक फीचर्स भी लेकर आ रहे हैं जो अन्य बैंकों के कार्ड में नहीं मिलते हैं।

विज्ञापन


अब कई बैंकों के कार्ड को प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन में स्वाइप भी नहीं करना पड़ता है। इसी क्रम में देश का पहला इंटरएक्टिव क्रेडिट कार्ड भी लांच हो गया है। 
विज्ञापन


इस कार्ड में लगे हैं बटन, बैटरी

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में शुमार इंडसइंड बैंक ने हाल ही में पहला ऐसा क्रेडिट कार्ड लांच किया है, जो कि बैटरी से चलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कार्ड में कई सारे बटन लगें हैं, जिनसे कई सारे काम हो जाएंगे। इस कार्ड की मदद से लोगों के लिए शॉपिंग करना काफी आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड में हैं ये सारे फीचर्स

इस कार्ड में शॉपिंग के लिए 3 तरह के पेमेंट ऑप्शन दिए गए हैं। बैंक ने मास्टरकार्ड को पेमेंट गेटवे पर इसे लांच किया है। ग्राहक शॉपिंग के बाद पीओएस मशीन पर क्रेडिट के जरिए, रिवार्ड प्वाइंट के जरिए या फिर ईएमआई पर सामान खरीद सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को कार्ड पर मौजूद कुछ बटन दबाने होंगे। अगर ग्राहक ईएमआई पर सामान खरीदता है तो फिर 6, 12,18 या फिर 24 महीने में पेमेंट करने का ऑप्शन मिलेगा। कार्ड में एलईडी लाइट्स भी लगी हैं, जो बटन दबाते ही ऑन हो जाती हैं। 

मिलेंगे कई सारे ऑफर

इसके अलावा ग्राहकों को कार्ड का प्रयोग करने पर कई सारे ऑफर भी मिलेंगे। पेट्रोल भरवाने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। फिल्म टिकट की बुकिंग, एयरपोर्ट पर लाउंज एक्सेस भी मिलेगा। ग्राहकों को किसी भी तरह का पेपरवर्क या फिर बैंक को संपर्क नहीं करना होगा। 

एक कार्ड पर डेबिट-क्रेडिट की सुविधा

indusind bank launches first interactive credit card, work can be done with a press of button

देश में पहली बार एक कार्ड लांच हुआ है, जिसका इस्तेमाल लोग डेबिट व क्रेडिट दोनों तरह से कर सकते हैं। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड व पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। 

पहली बार दो चिप वाला कार्ड

इस कार्ड में दो ईएमवी चिप दी गई हैं। इसके साथ ही कार्ड में दो मैगनेटिक स्ट्रिप भी लगी हैं। ग्राहकों को दोनों कार्ड का प्रयोग करने पर एक ही स्टेटमेंट मिलेगा। वहीं ग्राहकों को रिवार्ड प्वाइंट भी एक साथ मिलेगा। इन रिवार्ड प्वाइंट्स को ग्राहक साथ में भुना भी सकेंगे।

इससे ग्राहकों को सुविधा होगी और उन्हें दो कार्ड नहीं रखना होंगे। इंडसइंड बैंक ने एक बयान में कहा है कि इस कार्ड को एनाग्राम तकनीक के जरिए बनाया गया है। बैंक के कंज्यूमर बैंकिंग प्रमुख सुमंत कठपालिया के मुताबिक हमारा लक्ष्य हमेशा ग्राहकों की सुविधा बढ़ाना रहा है।

अभी तक सभी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड अलग-अलग जारी करते हैं। क्रेडिट कार्ड ग्राहक की मर्जी होने और अर्जी देने के बाद ही दिया जाता है। इंडसइंड बैंक की देश में 1,410 शाखाएं और 2,285 एटीएम हैं। 

एटीएम पर मिलती है यह सुविधा

इंडसइंड के एटीएम पर ग्राहकों को पैसा निकालते वक्त करेंसी नोट चुनने का विकल्प भी दिया जाता है। ग्राहक 100, 200, 500, 2000 रुपये के करेंसी नोट का विकल्प चुनकर आसानी से कैश निकाल सकते हैं। यह सुविधा किसी अन्य बैंक के एटीएम में ग्राहकों को नहीं मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed