फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   indusind bank launches duo card use both as debit and credit

एक कार्ड का कर सकेंगे डेबिट-क्रेडिट की तरह प्रयोग, इस बैंक ने किया लांच

Thu, 11 Oct 2018 01:29 PM IST
Riya Kumari बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Kumari Updated Thu, 11 Oct 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
indusind bank launches duo card use both as debit and credit
अलग-अलग डेबिट व क्रेडिट कार्ड रखने के झंझट से आपको मुक्ति मिलेगी। देश में पहली बार एक कार्ड लांच हुआ है, जिसका इस्तेमाल लोग डेबिट व क्रेडिट दोनों तरह से कर सकते हैं। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड व पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन


इस बैंक ने किया लांच

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में शुमार इंडसइंड बैंक ने डुओ कार्ड लांच किया है। इंडसइंड बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर इस कार्ड की तस्वीर और जानकारी भी दी गई है। बैंक ने जो कार्ड लांच किया है, उसमें कई तरह की सुविधाएं ग्राहकों के लिए दी गई हैं। 
विज्ञापन




पहली बार दो चिप वाला कार्ड

इस कार्ड में दो ईएमवी चिप दी गई हैं। इसके साथ ही कार्ड में दो मैगनेटिक स्ट्रिप भी लगी हैं। ग्राहकों को दोनों कार्ड का प्रयोग करने पर एक ही स्टेटमेंट मिलेगा। वहीं ग्राहकों को रिवार्ड प्वाइंट भी एक साथ मिलेगा। इन रिवार्ड प्वाइंट्स को ग्राहक साथ में भुना भी सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ग्राहकों को सुविधा होगी और उन्हें दो कार्ड नहीं रखना होंगे। इंडसइंड बैंक ने एक बयान में कहा है कि इस कार्ड को एनाग्राम तकनीक के जरिए बनाया गया है। बैंक के कंज्यूमर बैंकिंग प्रमुख सुमंत कठपालिया के मुताबिक हमारा लक्ष्य हमेशा ग्राहकों की सुविधा बढ़ाना रहा है। अभी तक सभी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड अलग-अलग जारी करते हैं। क्रेडिट कार्ड ग्राहक की मर्जी होने और अर्जी देने के बाद ही दिया जाता है। इंडसइंड बैंक की देश में 1,410 शाखाएं और 2,285 एटीएम हैं। 


एटीएम पर मिलती है यह सुविधा

इंडसइंड के एटीएम पर ग्राहकों को पैसा निकालते वक्त करेंसी नोट चुनने का विकल्प भी दिया जाता है। ग्राहक 100, 200, 500, 2000 रुपये के करेंसी नोट का विकल्प चुनकर आसानी से कैश निकाल सकते हैं। यह सुविधा किसी अन्य बैंक के एटीएम में ग्राहकों को नहीं मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed