फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   indian deposit in swiss bank declined by six percent in 2018

स्विस बैंकों में छह फीसदी घटा भारतीयों का जमा धन

Thu, 27 Jun 2019 09:35 PM IST
paliwal पालीवाल एजेंसी, नई दिल्ली/ज्यूरिख
एजेंसी, नई दिल्ली/ज्यूरिख Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 27 Jun 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
indian deposit in swiss bank declined by six percent in 2018
सांकेतिक तस्वीर

स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों का जमा धन 2018 में करीब छह फीसदी घटकर 95.5 करोड़ स्विस फ्रैंक यानी 6,757 करोड़ रुपये रह गया है। यह दो दशक में इसका दूसरा निचला स्तर है। इनमें स्विट्जरलैंड के बैंकों की भारतीय शाखाओं के जरिये जमा धन भी शामिल है। स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

विदेशी खाताधारकों के धन में कमी

ज्यूरिख स्थित स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंकिंग प्राधिकरण द्वारा जारी वार्षिक बैंकिंग आंकड़ों के अनुसार स्विस बैंकों में सभी विदेशी ग्राहकों का कुल जमा धन भी 2018 में चार फीसदी घटकर 1,400 अरब स्विस फ्रैंक यानी 99 लाख करोड़ रुपये रह गया । 

विज्ञापन

भारतीयों में 11 फीसदी की कमी

बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट (बीआईएस) के गंतव्य के हिसाब से बैंकिंग सांख्यिकी के अनुसार स्विस बैंकों में भारतीय लोगों का जमा धन 2018 में अधिक यानी 11 फीसदी घटा है। भारत और स्विट्जरलैंड की सरकार ने पिछले साल कहा था कि यह भारतीयों के यहां के बैंकों में जमा धन के आकलन का अधिक विश्वसनीय उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएनबी के अनुसार स्विट्जरलैंड के बैंकों की भारतीय ग्राहकों के प्रति कुल देनदारियों के आंकड़ों में भारतीय ग्राहकों के स्विस बैंकों में जमा कुल कोष को लिया गया है। इसमें लोगों, बैंकों और उपक्रमों का जमा शामिल है। इसमें भारत में स्विट्जरलैंड के बैंकों का डेटा और साथ में गैर जमा देनदारियां भी शामिल हैं। 

एसएनबी ने जिस कोष को स्विस बैंकों की देनदारियों के रूप में दिखाया है वे बैंकों द्वारा रिपोर्ट किए गए आधिकारिक आंकड़े हैं। इनसे भारतीयों के स्विट्जरलैंड में जमा कथित काले धन का संकेत नहीं मिलता है जिसको लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है। 

इन आधिकारिक एसएनबी आंकड़ों में वह धन भी शामिल नहीं है जो भारतीयों, प्रवासी भारतीयों ने स्विट्जरलैंड के बैंकों में अन्य देशों की इकाइयों के रूप में जमा कराया है। 

देनदारी में हुआ इजाफा

एसएनबी के आंकड़ों के अनुसार 2017 में भारतीय ग्राहकों के प्रति स्विट्जरलैंड के बैंकों की देनदारी 50 फीसदी से अधिक बढ़कर 1.01 अरब स्विस फ्रैंक या 7,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले तीन साल इसमें गिरावट आई थी। 

1987 कर रही है आंकड़े सार्वजनिक

हालांकि, 2018 में यह राशि घटकर 95.47 करोड़ स्विस फ्रैंक पर आ गई। इनमें ‘जिम्मेदारी’ या संपदा प्रबंधकों द्वारा रखी गई डेढ़ करोड़ स्विस फ्रैंक की राशि भी शामिल है। यह दो दशक में स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों के जमा का दूसरा निचला स्तर है। इससे पहले 1995 में यह आंकड़ा 72.3 करोड़ स्विस फ्रैंक रहा था। स्विट्जरलैंड ने 1987 से आंकड़ों को सार्वजनिक करना शुरू किया है। 2016 में यह आंकड़ा सबसे निचले स्तर 67.5 करोड़ स्विस फ्रैंक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed