फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   india post payment bank to launch from 21 august, pm modi will inaugurate

21 अगस्त को शुरू होगा देश का सबसे बड़ा और विश्वसनीय पेमेंट बैंक, मोदी करेंगे उद्घाटन

Mon, 06 Aug 2018 12:57 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
india post payment bank to launch from 21 august, pm modi will inaugurate

लंबे अर्से से प्रतीक्षित योजना इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 अगस्त को लांच करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों की वित्तीय सेवा की मजबूती पर ध्यान केंद्रित करने वाली आईपीपीबी की देश के हर एक जिले में कम से कम एक शाखा खोली जाएगी।

विज्ञापन


यह बात एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। संचार मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि आईपीपीबी की दो शाखाएं पहले से ही परिचालन में हैं, जबकि बाकी 648 शाखाओं को देश के हर एक जिले में खोला जाएगा। आईपीपीबी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग व वित्तीय सेवा प्रदान करने के लिए 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस शाखाओं का लाभ उठाएगी।
विज्ञापन


आईपीपीबी के कार्यकारी अधिकारी सुरेश सेठी के मुताबिक परिचालन, तकनीकी स्तर पर और बाजार के दृष्टिकोण से हम शुरुआत करने को तैयार हैं।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़े पैमाने पर फायदा होगा। आईपीपीबी बैंकिंग सेवा डाकघरों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सीईओ सेठी ने बताया कि पूरा तंत्र जांचने के बाद आरबीआई ने आईपीपीबी के परिचालन को मंजूरी दी है और हम शुरुआत करने को तैयार है। हालांकि उन्होंने तारीख का खुलासा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरटेल, पेटीएम के बाद तीसरा बैंक

याद रहे कि पेमेंट बैंकों की मंजूरी पाने वालों में एयरटेल और पेटीएम के बाद आईपीपीबी तीसरी इकाई है। सेठी के मुताबिक आईपीपीबी अपने तंत्र की परख के लिए कई नजदीकी यूजर ग्रुप के साथ 250 से ज्यादा प्रयोग की शुरूआत की है। 

1.55 लाख शाखाओं में शुरू होगी सेवा

india post payment bank to launch from 21 august, pm modi will inaugurate

सरकार का कहना है कि आईपीपीबी के तहत भारत में मौजूद लगभग 1.55 लाख डाकघर शाखा ग्राहकों के लिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने के मकसद से काम करेंगे। कुल 650 पेमेंट बैंक शाखा नियंत्रण कार्यालय के तौर पर काम करेंगी। यानी कि 650 पेमेंट्स बैंक के अलावा भी सारे डाकघरों में बैंकिंग सुविधा देने का विकल्प रहेगा। इसके अलावा आईपीपीबी में एक तय समय के अंदर 5,000 एटीएम भी शुरू करने की भी योजना है।

मिलेंगी यह सुविधाएं मुफ्त

इसके तहत एक लाख रुपये तक का बचत खाता, 25 हजार तक की जमा राशि पर पर 5.5 फीसदी ब्याज, चालू खाता और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं आधार भुगतान का पता बन जाएगा। एक बार सेवा शुरू होने के बाद आईपीपीबी देश का सबसे बड़ा वित्तीय सेवा नेटवर्क बन जाएगा। 

शहर, गांव में पोस्ट मैन पहुंचाएंगे डिजिटल सर्विस

पोस्ट मैन और ग्रामीण डाक सेवक शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल भुगतान सेवा पहुंचाएंगे। 2015 में आरबीआई ने भारतीय पोस्ट को भुगतान बैंक के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। 

एटीएम कार्ड, एलर्ट मैसेज 

देश के अन्य बैंक अपने एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के लिए चार्ज करते हैं,  लेकिन पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक के उपभोक्ता को एटीएम लेने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

इसी तरह मोबाइल अलर्ट के लिए भी बैंक कोई शुल्क नहीं लेगा। अभी ज्यादातर बैंक 25 रुपए से लेकर 50 रुपए तक एसएमएस अलर्ट के लिए शुल्क वसूलते हैं। इसी तरह तिमाही बैलेंस मेंटेन करने के लिए भी कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed