फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   impact of PNB Oriental Bank Of Commerce and United Bank Of India merger on bank customers

अगर आपका भी है इन बैंकों में खाता, तो जल्द निपटाने होंगे ये छह काम, वरना हो जाएगी दिक्कत

Fri, 06 Sep 2019 01:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 06 Sep 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
impact of PNB Oriental Bank Of Commerce and United Bank Of India merger on bank customers

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के निदेशक मंडल ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का उसके साथ विलय किए जाने को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में इस विलय को मंजूरी दी गई थी। अब सवाल ये है कि आखिर विलय के बाद बैंक ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा। 

विज्ञापन

क्या बदल जाएंगे अकाउंट नंबर?

विलय के बाद बैंक ग्राहकों को नया खाता नंबर और कस्टमर ID मिल सकता है। ऐसे में आपको ईमेल अड्रेस और मोबाइल नंबर बैंक के पास अपडेटेड रखना होगा। यदि खाता नंबर और कस्टमर ID में कोई भी बदलाव होगा, तो बैंक आपको सूचित करेगा। 

विज्ञापन

पुरानी चेकबुक का क्या होगा?

विलय के कुछ समय बाद आपकी चेक बुक भी बदल सकती है। बैंकों के नाम बदलने से पुराने बैंक के नाम वाली चेकबुक निरस्त हो जाएगी और उसकी जगह पर नई चेकबुक जारी की जाएगी। हालांकि ऐसा करने के लिए ग्राहकों को कुछ वक्त दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बैंक डिटेल्स अलग-अलग जगह पर अपडेट कराना होगी? 

विलय से प्रभावित होने वाले बैंक के ग्राहकों को अपने नए अकाउंट नंबर और IFSC की डिटेल्स इनकम टैक्स, इंश्योरंस कंपनी, म्यूचुअल फंड सहित सभी जगह पर अपडेट करना होंगी। एसआईपी और ईएमआई में भी ब्योरा अपडेट करना होगा।

क्या ब्रांच भी बदल जाएंगी?

विलय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें शामिल बैंकों में से किसी एक बैंक की ब्रांच किसी इलाके में एक से ज्यादा पाई जाती हैं तो कुछ ब्रांच बंद हो सकती हैं। वहीं अगर बैंकों की एक शहर में आस-पास ब्रांच हैं तो उन्हें भी मर्ज किया जाएगा।
 

यह भी पढ़ें: होम, ऑटो और पर्सनल लोन को रेपो से जोड़ेंगे बैंक, पर क्या ग्राहकों की घटेगी EMI? 

 

एफडी और आरडी पर क्या असर पड़ेगा?

बैंकों के एकीकरण का असर उनके द्वारा विभिन्न जमा योजनाओं पर दी जा रही ब्याज दर पर भी पड़ेगा। विलय से पहले के ग्राहकों की एफडी-आरडी ब्याज दरों पर तो फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन नए ग्राहकों के लिए ब्याज दरें एकीकरण के बाद बने बैंक वाली और एक जैसी होंगी। 

क्या ऋण दरों में किसी तरह का बदलाव होगा?

ब्याज दरों की तरह ही पहले से चल रहे विभिन्न तरह के लोन जैसे होम लोन, व्हीकल लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और गोल्ड लोन की पुरानी दरों में कोई बदलाव नहीं होगा।
 

यह भी पढ़ें: आधार में बदलाव के लिए भटकने की जरूरत नहीं, घर बैठे फ्री में लें अपाइंटमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed