{"_id":"58591c124f1c1b1e64e39d0b","slug":"imf-boards-shows-confidence-on-legard","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमएफ बोर्ड ने जताया ‘क्रिस्टीन लेगार्ड’ के नेतृत्व पर पूरा भरोसा","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
आईएमएफ बोर्ड ने जताया ‘क्रिस्टीन लेगार्ड’ के नेतृत्व पर पूरा भरोसा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 Dec 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फ्रेच कोर्ट के फैसले के बावजूद क्रिस्टीन लेगार्ड पर ‘पूरा भरोसा’ जताया है। फ्रेंच कोर्ट ने क्रिस्टीन को फ्रांस के वित्तमंत्री रहने के दौरान वित्तीय मामलों में अनियमितताओं का दोषी पाया है।
विज्ञापन
क्रिस्टीन के 2008 में फ्रांस के वित्तमंत्री रहने के दौरान उन पर वित्तीय गड़बड़ी संबंधित आरोप लगे थे। जिस पर सोमवार को फैसला सुनाते हुए फ्रेंच कोर्ट ने उन्हें दोषी माना था। फैसला आने के बाद आईएमएफ के बोर्ड ने बैठक कर क्रिस्टीन पर पूरा भरोसा जताया है। बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि, ‘कार्यकारी बोर्ड प्रबंध निदेशक की क्षमता में पूरा विश्वास जताता है। कार्यकारी बोर्ड प्रबंधन निदेशक के साथ मिलकर काम करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपटने की प्रतिबद्धता जताता है।’
विज्ञापन
आईएमएफ के बयान के बाद क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा कि हालांकि वह कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नही है फिर भी वह इस फैसले के खिलाफ अपील नही करेंगी। लेगार्ड पर वित्त मंत्री रहते हुए कारोबारी बर्नार्ड तेपी को गलत तरीके से सरकारी कोष से भुगतान करने का आरोप है। क्रिस्टीन को, एडिडास स्पोर्ट्स ब्रांड को क्रेडिट लायोनाइस बैंक को बेचे जाने को लेकर उद्योगपति बर्नार्ड तेपी को बतौर मुआवजा 42.2 करोड़ डालर दिये जाने को चुनौती देने में विफल रहने को लेकर दोषी
विज्ञापन
पाया गया।