फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   If you save only 95 rupees a day you can become a crorepati know about every things

बेहतरीन प्लान: रोजाना सिर्फ 95 रुपये बचाए तो बन सकते हैं करोड़पति, जानें निवेश का आसान फंडा

Sat, 28 Aug 2021 11:42 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 28 Aug 2021 11:42 AM IST
सार

बढ़ती महंगाई और बेहिसाब खर्च के बीच बचत करना आम लोगों के लिए मुश्किल भरा काम है, लेकिन कुछ बैंकों और फाइनेंस कंपनियों ने आपको कम निवेश में मोटी रकम देने के लिए मार्केट में कई अच्छे-अच्छे प्लान लॉन्च किए हैं। एसआईपी में निवेश कर आप तीन दशक के भीतर करोड़पति बन सकते हैं।  

विज्ञापन
If you save only 95 rupees a day you can become a crorepati know about every things
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

अगर आप जल्द ही करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो मुमकिन है कि आप इसके लिए सही समय पर निवेश करना शुरू कर देते हैं तो आने वाले समय में आपका यह अरमान पूरा हो जाएगा। बस इसके लिए आपको करना होगा हर दिन 95 रुपये का निवेश। एक्सिस बैंक के एसआईपी कैल्कुलेटर के मुताबिक, अगर आप हर माह 2,861 रुपए का निवेश करते हैं तो 30 साल बाद आपको 1 करोड़ रुपए की रकम मिल जाएगी। हर दिन 95 रुपये और  हर महीने 2861 रुपये की किस्त देकर आप तीन दशक बाद करोड़पति बन जाएंगे। इसके लिए अनुमानित रिटर्न 12 फीसदी तय है। हालांकि, रिटर्न में बदलाव संभव है। बाजार के आधार पर निवेशक को ज्यादा या कम रिटर्न भी मिल सकता है। 

विज्ञापन


मामूली बचत से करोड़पति बनने के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में निवेश करना आज के दौर के लिए सही है। एसआईपी में अपना पैसा एकमुश्त जमा करने की जगह हर महीने किस्त जमा करना ज्यादा लाभदायक है। ग्राहकों को देखते हुए बैंक, पोस्ट ऑफिस, शेयर बाजार की कंपनियों ने ये सुविधा मुहैया कराई है।  
विज्ञापन


क्या है एसआईपी
बता दें कि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) निवेश का एक अनुशासित तरीका है, इसमें आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर एक निश्चित राशि का निवेश कर सकते हैं। अलग-अलग जीवन लक्ष्यों की योजना बनाकर खुद निवेश की राशि, निवेश की साल अवधि भी तय कर सकते हैं। आप समय-समय पर एसआईपी की रकम को घटा या बढ़ा सकते हैं। इसके लिए फाइनेंस एडवाइजर या बैंकों से आप संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed