फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   if having problem with banks than can write a complaint here

बैंक से है किसी तरह की दिक्कत तो यहां पर करें शिकायत. हल होगी आपकी सारी परेशानियां

Fri, 23 Feb 2018 10:42 AM IST
पूनम मेहता, अमर उजाला, दिल्ली
पूनम मेहता, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
if having problem with banks than can write a complaint here

आज हमें रोजमर्रा के जीवन में बैंकिंग संबंधित कई काम करने पड़ते हैं। ऐसे में अपने अधिकारों को जानना भी हमारे लिए जरूरी है। जितना जरूरी है आपके लिए निवेश संबंधी बातों को जानना, उतना ही जरूरी है बैंक से संबंधित अन्य अधिकारों को जानना।

विज्ञापन


यदि आप बैंक की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप बैंकिग लोकपाल के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। बैंकिंग लोकपाल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त एक अधिकारी होता है, जो बैंकिंग सेवाओं की कमियों के संबंध में ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करता है। 90 दिनों के भीतर बैंकिग लोकपाल आपकी समस्या का समाधान समान्यतः कर देता है। 
विज्ञापन


शिकायतों के आधार 
निम्नलिखित आधार पर कोई भी व्यक्ति बैंकिंग लोकपाल के क्षेत्राधिकार में शिकायत दर्ज कर सकता है। जैसे कि चेकों, ड्राफ्टों, बिलों आदि का भुगतान न करना या वसूली में अत्यधिक विलंब करना। छोटे मूल्यवर्ग के नोटों को बिना किसी पर्याप्त कारण के स्वीकार न करना और इस पर कमीशन लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे सिक्कों को बिना किसी पर्याप्त कारण के स्वीकार न करना और इस पर कमीशन लेना। ड्राफ्ट, भुगतान आदेश या बैंकर चेक जारी न करना अथवा देरी करना। चालू या अन्य खाते की किसी जमाराशि पर लागू ब्याज दर के बारे में यदि रिजर्व बैंक के कोई निर्देश हो, तो उनका अनुपालन न करना आदि। 

अब सवाल यह है कि बैंकिंग लोकपाल के पास अपनी शिकायत कैसे दर्ज करें? तो यह भी बहुत आसान है। बैंक शाखा में उपलब्ध रजिस्टर में अपनी शिकायत दर्ज करें। यदि आस-पास रजिस्टर उपलब्ध न हो, तो इसकी मांग करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

यदि शाखा में शिकायतों के निपटान सें संबंधित पदाधिकारियों का नाम प्रदर्शित नहीं किया गया है, तो यह पूछें कि शिकायतों के निपटान के लिए किन पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। शिकायत निवारण के लिए बैकों में एक नोडल अधिकारी होता है। 


एक समय-सीमा के भीतर आपकी शिकायत का निवारण किया जाता है और यदि ऐसा नहीं होता है, तो ऐसा न करने के लिए बैंक द्वारा आपको कारण बताना होगा। https://bankingombudsman.rbi.org.in  पर जाकर ऑनलाइन भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed