फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   if having aadhaar card than can generate uan easily as epfo launches this service

अब खुद ही बनाएं अपना UAN नंबर, ईपीएफओ ने शुरू की नई सर्विस

Tue, 21 Nov 2017 04:49 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 21 Nov 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
if having aadhaar card than can  generate uan easily as epfo launches this service

रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक नई सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के तहत अगर आपका पीएफ अकाउंट है और यूनिर्वसल अकाउंट नंबर (यूएएन) नंबर नहीं जारी हुआ है तो फिर उसे आप भी अपने आप जारी कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके आधार कार्ड को भी अब यूएएन से लिंक किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मोबाइल नंबर भी होना जरूरी
आधार के अलावा आपके पास मोबाइल नंबर होना भी जरूरी है। ये इसलिए क्योंकि ओटीपी भेजने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इस मोबाइल नंबर को आपको यूएएन नंबर और पीएफ अकाउंट से भी लिंक किया जाएगा। 
विज्ञापन


अभी केवल इंप्लॉयर जारी करते हैं UAN
अभी तक केवल किसी भी कंपनी का एचआर डिपार्टमेंट ही अपने नए कर्मचारियों का UAN जारी करता था। लेकिन इस नई फैसेलिटी के शुरू हो जाने के बाद कंपनियों के एचआर डिपार्टमेंट पर यूएएन जारी करने का दबाव काफी कम हो जाएगा। इसमें कई कंपनियों को दिक्कतें भी आती थीं, क्योंकि कर्मचारी का आधार डाटा और अन्य जानकारियां मिसमैच होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रोसेस को करना होगा फॉलो

if having aadhaar card than can  generate uan easily as epfo launches this service

अगर आप भी अपना यूएएन नंबर खुद जारी करना चाहते हैं, तो फिर इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।   

- सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा। 

- साइट खुलने के बाद पेज पर राइट हैंड पर नीचे की साइड में Direct UAN Allotment पर क्लिक करना होगा। 

- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे आपका आधार नंबर माना जाएगा। फिर दिए गए बॉक्स में आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर फीड करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 

- आधार नंबर सबमिट करने के बाद आपके आधार पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी को एंटर करने के बाद डिस्कलेमर को एक्सेप्ट करना होगा। 

- इसके बाद स्क्रीन पर एक तरफ आपको आधार की डिटेल्स जैसे कि नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दिखाई देंगी। इनको वैरिफाई करने के बाद आपको स्क्रीन पर अपनी अन्य डिटेल्स जैसे कि पीएफ       अकाउंट नंबर, कंपनी का नाम और उसका पता देना होगा। यह करने के बाद आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा। 

- इसके बाद आपको ईपीएफओ की साइट पर यूएएन अलॉट हो जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed