फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank Account Update for 10 Years Old Account Which Are not In Use

Bank Account Update: इस स्थिति में बैंक आपके खाते को कर देगा इनएक्टिव, नहीं कर पाएंगे कोई भी लेनदेन, जानिए सबकुछ

Mon, 11 Oct 2021 01:47 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 11 Oct 2021 01:47 PM IST
सार

यदि बैंक ग्राहक दो सालों तक अपने खाते में कोई गतिविधि नहीं करते हैं, तो बैंक द्वारा उस खाते को डॉर्मेंट खाता घोषित कर दिया जाता है।

विज्ञापन
Bank Account Update for 10 Years Old Account Which Are not In Use
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अपने ग्राहकों की सुविधाओं के लिए देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आए दिन कोई न कोई एलान करता रहता है। साथ ही सुरक्षित बैंकिंग के नियों से भी ग्राहकों को अवगत कराता है। कोरोना काल में अब ज्यादातर लोग ऑनलाइन माध्यम से ही अपने कार्य पूरी कर रहे हैं। लेकिन बैंक के कई ऐसे नियम हैं, जिनका ग्राहकों को पालन करना जरूरी होता है। अगर ग्राहकों ने ऐसा नहीं किया तो उनका बैंक खाता इनएक्टिव भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

विज्ञापन


कब इनऑपरेटिव होता है बैंक खाता?
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, जब किसी खाते में लगातार दो साल या उससे ज्यादा समय तक कोई लेन-देन नहीं होता है, तो वह खाता इनऑपरेटिव हो जाता है। यानी आप इस बैंक खाते से कोई भी लेनदेन नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन


बैंक में जमा पैसों का क्या होगा?
वहीं अगर ऐसा 10 साल तक होता है यानी अगर इनऑपरेटिव अकाउंट में भी 10 साल तक कोई लेनदेन नहीं होता है, तो उसमें जमा पैसे और उसके ब्याज को एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में ट्रांसफर कर दिया जाता है। हालांकि, ऐसा करने से पहले बैंक अपने ग्राहक को सूचना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा कैसे एक्टिव होगा अकाउंट?
एसबीआई के अनुसार, इनऑपरेटिव बैंक खाते को दोबारा ऑपरेटिव करने के लिए आपको केवाईसी अपडेशन करना होगा। आपको सभी केवाईसी दस्तावेज बैंक में जमा करने होंगे। इसके अलावा ग्राहकों बैंक में जाकर एक डेबिट लेनदेन भी करना होगा। 


ऐसी परेशानियों से बचने के लिए ग्राहकों को नियमित रूप से कोई ना कोई लेनदेन करते रहना चाहिए। अगर आपने लंबे समय तक बैंक खाता का इस्तेमाल नहीं किया है तो बैंक में जाकर इसे बंद करवा दें और उसमें जमा राशि निकलवा लें, वरना कुछ समय बाद वो राशि एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में ट्रांसफर हो जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed