फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   IDFC Bank and Capital First will merge, approval from RBI

IDFC बैंक और कैपिटल फर्स्ट का होगा विलय, RBI से मिली मंजूरी

Wed, 06 Jun 2018 05:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jun 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
IDFC Bank and Capital First will merge, approval from RBI

IDFC बैंक ने बुधवार को कहा कि उसे अपने साथ कैपिटल फर्स्ट, कैपिटल फर्स्ट होम फाइनेंस और कैपिटल फर्स्ट सिक्योरिटीज का विलय करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिल गई है। बैंक ने शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि आरबीआई ने चार जून 2018 को लिखे गए पत्र में इस विलय के लिए अनापत्ति की सूचना दी है। बैंक ने कहा कि इससे पहले जनवरी में उसके निदेशक मंडल ने तीनों कंपनियों के आईडीएफसी बैंक लिमिटेड में विलय के लिए मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


आरबीआई से मिली मंजूरी, शेयरों की अदला-बदली पर आधारित होगा विलय

बैंक ने सूचना में कहा कि इस विलय के लिए सभी संबंधित कंपनियों के शेयरधारकों से भी मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल से तथा अन्य सांविधिक और नियामकीय मंजूरियां भी लेनी होंगी। वारबर्ग पिनकस समर्थित गैर-वित्तीय फाइनेंशियल कंपनी कैपिटल फर्स्ट और आईडीएफसी बैंक के विलय के बाद बनने वाले संयुक्त उद्यम के संपत्ति प्रबंधन (एयूएम) का आकार 88,000 करोड़ रुपये का हो जाएगा। 
विज्ञापन


88,000 करोड़ रुपये होगा विलय के बाद संपत्ति प्रबंधन

यह विलय शेयरों की अदला-बदली पर आधारित होगा, जिसका अनुपात 139:10 तय किया गया है। इसका मतलब है कि कैपिटल फर्स्ट के हर 10 शेयरों के लिए आईडीएफसी बैंक 139 शेयर का आवंटन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विलय के बाद बैंक की शाखाओं की संख्या 194 हो जाएगी। इसके साथ ही 353 समर्पित बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट आउटलेट हो जाएंगे, माइक्रो एटीएम प्वाइंट की संख्या 9,100 से अधिक हो जाएगी और ग्राहकों की संख्या 50 लाख से अधिक हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed