फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   ICICI bank started flash remit service

ICICI बैंक की खास सेवा, तत्काल भेजें पैसे

Fri, 13 Feb 2015 03:50 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
ICICI bank started flash remit service

विज्ञापन

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के यूएई एक्सचेंज के साथ मिलकर इंस्टेंट बैंक ट्रांसफर सेवा शुरू की है।

इसके जरिए खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को तत्काल धन के हस्तांतरण की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। करार के तहत फ्लैश रेमिट सेवा शुरू की गई है।

इसका इस्तेमाल कर के यूएई में रह रहे प्रवासी भारतीय भारत मे रह रहे अपने परिजनों व परिचितों को धन भेज सकेंगे। यह राशि उन्हें रुपये में दी जाएगी।

प्रवासी भारतीयों को होगा फायदा

ICICI bank started flash remit service

आईसीआईसीआई बैंक ने बताया है कि इस सेवा के मार्फत यूएई में रहने वाले उसके ग्राहक भारत के अपने आईसीआईसीआई बैंक खाते में तत्काल रकम भेज सकेंगे।

बैंक के मुताबिक ग्राहक इस सेवा का उपयोग यूएई एक्सचेंज की 135 से भी अधिक शाखाओं के जरिए कर सकेंगे। इसमें से 15 शाखाएं दुबई मेट्रो नेटवर्क के क्षेत्र में आती हैं।

बैंक के मुताबिक उसने यह सेवा अपने 15 लाख से अधिक प्रवासी भारतीय (एनआरआई) ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास के तहत शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed