फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   icici bank profit down by 45 percent, no discussion on chanda kochar family allegations

ICICI बैंक का मुनाफा 45 फीसदी घटा, बैंक बोर्ड में नहीं हुई चंदा कोचर के आरोपों पर चर्चा

Tue, 08 May 2018 10:48 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
icici bank profit down by 45 percent, no discussion on chanda kochar family allegations

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 45 फीसदी घटकर 1,142 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में बैंक को 2,083 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

विज्ञापन


आलोच्य अवधि में बैंक का एकल आधार पर लाभ 50 फीसदी की गिरावट के साथ 1,020 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,025 करोड़ रुपये रहा था। यह परिणाम ऐसे समय आया है जब बैंक कई तरह के विवादों में है।
विज्ञापन


चंदा कोचर के परिवार पर आरोप
आईसीआईसीआई बैंक की ओर से कुछ कंपनियों को कर्ज देने के मामले में अनियमितता बरतने के आरोपों के बाद यह नतीजे आए हैं। आरोप है कि ऐसे कर्ज के बदले बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के परिवार के सदस्यों को वित्तीय लाभ प्राप्त पहुंचाए गए हैं। पूरे वित्त वर्ष (2017-18) के लिए बैंक का एकल शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत गिरकर 2016-17 में 9,801.09 करोड़ रुपये से 2017-18 में 6,777 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, उसकी कुल आय मामूली गिरकर 2017-18 में 72,386 करोड़ रुपये रह गई, जो कि 2016-17 में 73,661 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक बोर्ड में नहीं हुई चर्चा
बैंक के बोर्ड की आज हुई बैठक में सीईओ चंद्रा कोचर को लेकर विवाद पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन पर वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए कर्ज को लेकर फेवर करने का अारोप है। बैठक के बाद बैंक के सालाना परिणाम जारी करने के दौरान सवालों पर कोचर ने कहा कि इस विषय पर बोर्ड में कोई चर्चा नहीं हुई। उनके अनुसार इस मामले में बोर्ड अपना पक्ष पहले ही साफ कर चुका है। 


बोर्ड अभी भी उनके साथ 
वीडियोकॉन लोन विवाद के बारे पर पूछने पर उन्होंने कहा कि वह अपने 28 मार्च के बयान पर कायम हैं और बैंक के बोर्ड को उन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि बैंक अपना पक्ष रख चुका है और उनके पास इसके अलावा बताने के लिए और कुछ नहीं है। यह बात उन्होंने बैंक के वार्षिक परिणाम जारी करते हुए कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed