{"_id":"586259334f1c1b7675eebab6","slug":"icici-bank-launches-ezeepay-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीआईसीआई बैंक ने लांच किया ‘ईजीपे’ ऐप","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
आईसीआईसीआई बैंक ने लांच किया ‘ईजीपे’ ऐप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 27 Dec 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने मोबाइल ऐप ‘ईजीपे’ लांच किया है। इस ऐप के जरिए व्यापारी, रिटेलर्स और प्रोफेशनल्स मोबाइल फोन पर अपने ग्राहकों से विभिन्न डिजिटल तरीकों से तुरंत कैशलेस भुगतान स्वीकार कर सकेंगे।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक ने बयान में कहा कि अपनी तरह का पहला ईजीपे ऐप ग्राहकों को अपने मोबाइल फोन से यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), किसी भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भुगतान की बेहतर सहूलियत की पेशकश करता है।
विज्ञापन
आगे कहा गया कि आईसीआईसीआई बैंक का कोई भी चालू खाताधारक ईजीपे ऐप को डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल शुरू कर सकता है। जो लोग आईसीआईसीआई के ग्राहक नहीं हैं, वे आईसीआईसीआई बैंक में चालू खाता खोलकर उसके बाद इस ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल यह ऐप एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर उपलब्ध है लेकिन जल्द ही यह आईओएस स्मार्टफोन के लिए भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन