फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HSBC to cut up to 10000 jobs to slash costs says Report

खतरे में 10,000 लोगों की नौकरी, एचएसबीसी बैंक कर सकता है छंटनी

Mon, 07 Oct 2019 01:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 07 Oct 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
HSBC to cut up to 10000 jobs to slash costs says Report
प्रतीकात्मक तस्वीर

एचएसबीसी बैंक ( HSBC ) में काम कर रहे कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। एचएसबीसी बैंक 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी ( HSBC Holdings Plc ) कॉस्ट-कटिंग पर काम कर रहा है यानी एचएसबीसी बैंकिंग लागत को कम करना चाहता है। इसलिए जल्द 10 हजार लोगों की छंटनी हो सकती है। 

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर हैं 2.38 लाख कर्मचारी

बता दें कि इस महीने के आखिर में तीसरी तिमाही के परिणामों की रिपोर्ट की घोषणा होगी और इसके साथ ही नौकरी में कटौती की शुरुआत की घोषणा भी हो सकती है। पहले बैंक 4,700 नौकरियों में कटौती करेगा। अंतरिम सीईओ नोइल क्विन की योजना पूरे बैंकिंग ग्रुप की लागत को कम करना है। वैश्विक स्तर पर एचएसबीसी के कर्मचारियों की संख्या 2.38 लाख है। 

विज्ञापन

इन लोगों की जा सकती है नौकरी

अधिक वेतन वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है। इससे पहले एचएसबीसी ने उसके वैश्विक परिचालन में भारत स्थित कार्यालयों से मदद करने वाले 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। बैंक ने कहा था कि, उसने वैश्विक स्तर पर अपने परिचालन को नए सिरे से व्यवस्थित करने की प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया है। मुख्य रूप से पुणे और हैदराबाद में बैंक के मध्य प्रबंधन स्तर के कर्मचारियों को हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह दावा फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। लेकिन एसएसबीसी ने इस मामले में कोई बयान देने से इनकार किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एचएसबीसी के एक प्रवक्ता ने नौकरियों की कटौती पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed