फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   home loan interest rates decreased by these banks EMI will be reduced for customers

खुशखबर: सस्ता हुआ लोन, EMI होगी कम, इन बैंकों ने ग्राहकों को दिया तोहफा

Wed, 15 Sep 2021 02:37 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 15 Sep 2021 02:37 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया हैं। बैंक ने लोन की ब्याज दरें घटा दी है। नई दरें आज यानी 15 सितंबर से लागू हो गई हैं।

विज्ञापन
home loan interest rates decreased by these banks EMI will be reduced for customers
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

अगर आप भी अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। होम लोन लेने के बाद ग्राहक बैंक में जो रकम चुकाते हैं, उसमें ब्याज दर और मूलधन शामिल होता है, जिसे ईक्वल मंथली इंस्टॉलमेंट या इएमआई कहा जाता है। देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए होम लोन की ब्याज दर में कटौती की है। अब ईएमआई में कमी आ गई है।

विज्ञापन


आज से लागू हुई नई दरें 
एसबीआई का बेस रेट पांच बीपीएस यानी आधार अंकों की कमी के साथ सालाना 7.45 फीसदी हो गया है। नई ब्याज दर आज यानी 15 सितंबर से ही लागू हो गई हैं। इसके अलावा बैंक ने प्राइम लेंडिंग रेट को भी पांच आधार अंक यानी 0.05 फीसदी घटाकर 12.20 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन


कोटक महिंद्रा बैंक ने भी दिया तोहफा
इससे पहले प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने भी होम लोन की ब्याज दर में कटौती का एलान किया था। कोटक महिंद्रा बैंक ने इसमें 0.15 फीसदी कटौती की है। इसके बाद होम लोन के ब्याज दर 6.65 फीसदी से कम होकर 6.50 फीसदी पर आ गई है। बैंक ने कहा कि होम लोन के ब्याज की नई दर 10 सितंबर से लागू हो गई है। ग्राहकों के लिए होम लोन की सस्ती दरें आठ नवंबर 2021 तक उपलब्ध हैं। यह नई ब्याज दर नए होम लोन ग्राहकों के अलावा उन ग्राहकों पर भी लागू होगी जो किसी अन्य बैंक से ट्रांसफर होकर कोटक महिंद्रा बैंक में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम लोन के लिए सरकारी बैंक ज्यादा भरोसेमंद है या प्राइवेट?
हाल ही में हुए फिनटेक कंपनी बेसिक होम लोन के सर्वे के अनुसार, भारत में लोग सरकारी क्षेत्र के बैंकों को ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं। सर्वे के अनुसार, 47 फीसदी लोगों का मानना है कि वे घर खरीदने के लिए निजी बैंकों की तुलना में सरकारी बैंकों से कर्ज लेना पसंद करते हैं। यह सर्वे महामारी के दौरान लोगों के खरीदारी पैटर्न और प्राथमिकता को समझने के लिए किया गया था। इसमें 1,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। करीब 470 लोगों ने होम लोन के लिए सरकारी क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा जताया और सिर्फ 270 लोगों ने कहा कि वे होम लोन के लिए निजी बैंकों से लोन लेना पसंद करेंगे। आंकड़े 25 शहरों से संकलित किए गए हैं। करीब 24 फीसदी लोगों ने अपनी बचत का इस्तेमाल किया और घर की खरीदारी की। वहीं सिर्फ एक फीसदी ने किसी गैर-संस्थागत निजी कर्जदाता से कर्ज लेने को तरजीह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed