{"_id":"57071e084f1c1b5b18c81a05","slug":"home-loan-become-cheaper-of-sbi-and-icici-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन किया सस्ता","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन किया सस्ता
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:27 AM IST
विज्ञापन
SBI और ICICI ने घटाई ब्याज दरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन 0.10 फीसदी सस्ता कर दिया है। एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दर घटा कर 9.45 फीसदी कर दी है। महिला ग्राहकों को एसबीआई 9.4 फीसदी की दर पर होम लोन देगा।
विज्ञापन
एसबीआई की नई ब्याज दरें पहली अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं। आईसीआईसीआई बैंक कमजोर तबके के होम लोन लेने वालों को 25 लाख रुपये तक के कर्ज 9.40 फीसदी पर देगा जबकि पांच करोड़ रुपये से अधिक का होम लोन लेने महिला ग्राहकों से बैंक 9.65 फीसदी का ब्याज लेगा।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा लागू किए ब्याज दर की गणना के नये नियम के बाद एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। दूसरे बैंकों के कर्ज की ब्याज दरें भी जल्द ही कम हो सकती है क्योंकि पहली अप्रैल से फंड की मार्जिनल कॉस्ट आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) प्रणाली लागू हो गई है।
विज्ञापन
अगर बैंक पांच अप्रैल को आरबीआई द्वारा रेपो रेट में की गई चौथाई फीसदी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने का निर्णय करते हैं तो कर्ज की दरें और घट सकती हैं। एसबीआई के होम लोन की पुरानी दरें 9.55 फीसदी थी जबकि महिला ग्राहकों के लिए यह 9.50 फीसदी थी। एसबीआई के कार लोन की ब्याज दर भी 9.80 प्रतिशत हो गई है।