फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Helpline: There will be one helpline number for all government banks, complaints will be resolved soon

Helpline : सभी सरकारी बैंकों के लिए होगा एक ही हेल्पलाइन नंबर, जल्द हो पाएगा शिकायतों का समाधान

Sat, 22 Oct 2022 06:44 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 22 Oct 2022 06:44 AM IST
सार

सरकार को ऐसी शिकायतें मिली थीं कि बैंक हेल्पलाइन या संपर्क नंबर पर ग्राहकों की शिकायतों को निपटारा नहीं हो पा रहा है। इसी के बाद सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था बनाने को बैंकों को कहा है।

विज्ञापन
Helpline: There will be one helpline number for all government banks, complaints will be resolved soon
Helpline - फोटो : iStock

विस्तार

सरकार ने सरकारी बैंकों से कहा है कि वे एक सिंगल नेशनल हेल्पलाइन को स्थापित करें जिससे ग्राहकों की शिकायतों का निवारण हो सके। इस हेल्पलाइन नंबर को 3 से 4 अंकों में होना चाहिए और सभी बैंकों की शिकायत इसी नंबर पर की जा सके। इसमें ऐसी व्यवस्था हो कि ग्राहक जिस भी बैंक में या उसकी किसी शाखा में या विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहे, वह करा सके। यह हब एवं स्पोक मॉडल जैसी व्यवस्था होनी चाहिए। इस मामले में सितंबर में बैंकों के साथ बातचीत शुरू की गई थी और अब इस प्रस्ताव पर काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


शिकायतों पर नहीं होती है कार्रवाई
सरकार को ऐसी शिकायतें मिली थीं कि बैंक हेल्पलाइन या संपर्क नंबर पर ग्राहकों की शिकायतों को निपटारा नहीं हो पा रहा है। इसी के बाद सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था बनाने को बैंकों को कहा है। सिंगल हेल्पलाइन पर सभी बैंकों की जानकारी होगी और एक तय समय में शिकायतों का निपटान करना होगा। बैंक पीएसबी अलायंस को एक उपयुक्त प्रणाली के समन्वय और विकास के साथ हेल्पलाइन के कामकाज की निगरानी के लिए नियुक्त करेंगे।
विज्ञापन


आईडीबीआई बैंक को 828 करोड़ का लाभ
आईडीबीआई बैंक को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 828 करोड़ का मुनाफा हुआ है। यह एक साल पहले की तुलना में 46% अधिक है। बैंक की कुल आय 6,605 करोड़ रही है। सकल एनपीए 21.85 फीसदी से घटकर 16.51 फीसदी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचयूएल का मुनाफा 22 फीसदी बढ़ा
हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का मुनाफा दूसरी तिमाही में 22.19% बढ़कर 2,670 करोड़ रुपये पहुंच गया। कुल कमाई 16.44% बढ़कर 15,253 करोड़ पहुंच गई।

विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर घटा
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 4.5 अरब डॉलर घटकर 528.37 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह में भंडार 20.4 करोड़ डॉलर बढ़ा था। यह इस साल अगस्त के बाद पहली साप्ताहिक बढ़ोतरी थी। आरबीआई के मुताबिक, इस दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 2.828 अरब डॉलर घट गई। सोने के भंडार में भी 1.5 अरब डॉलर की कमी आई है। पिछले साल अक्तूबर में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed