फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Health check on the phone will provide term and health insurance policy

#Coronavirus lockdown: फोन पर ही स्वास्थ्य जांच से मिलेगी टर्म और हेल्थ बीमा पॉलिसी

Wed, 01 Apr 2020 06:57 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Apr 2020 06:57 AM IST
सार

  • लॉकडाउन को देखते हुए पॉलिसी बाजार ने पेश की सुविधा
  • गलत जानकारी देने पर बीमा कंपनी खारिज कर सकती है दावा

विज्ञापन
Health check on the phone will provide term and health insurance policy
स्वास्थ्य बीमा

विस्तार

टर्म इंश्योरेंस या स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेना चाहते हैं तो आपको केवल फोन पर डॉक्टर से बातचीत (टेलिमेडिकल) के आधार पर ही ये सुविधाएं मिल जाएंगी। लॉकडाउन को देखते हुए पॉलिसी बाजार ने यह सुविधा पेश की है। इसके लिए आपको शारीरिक तौर पर उपस्थित होकर जांच कराने की जरूरत नहीं है। आमतौर पर टर्म इंश्योरेंस लेने पर बीमाकर्ता की व्यापक रूप से स्वास्थ्य जांच की जाती हैं।

विज्ञापन


पॉलिसी बाजार डॉट कॉम की मुख्य व्यावसायिक अधिकारी (जीवन बीमा) संतोष अग्रवाल ने कहा, इस सुविधा के लिए एचडीएफसी एर्गो हेल्थ इंश्योरेंस, रेलिगेयर, मैक्स बुपा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और टाटा एआईए जैसी दर्जनभर कंपनियों से गठबंधन किया गया है। ये कंपनियां अब टेलिमेडिकल व्यवस्था के जरिए अपने बीमा उत्पाद उपलब्ध कराने की पेशकश कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टेलिमेडिकल की यह प्रक्रिया पूरी तरह से बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण के नियमन दायरे में हैं। हालांकि, अगर ग्राहक फोन पर गलत जानकारी देते हैं और जांच के दौरान यह साबित भी हो जाता है तो ऐसी स्थिति में बीमा कंपनी के पास दावे को खारिज करने का पूरा अधिकार होगा। टेलिमेडिकल की यह सुविधा करीब एक साल पुरानी है। देशभर में जारी लॉकडाउन को देखते हुए इन दिनों इसको लेकर पूछताछ बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed