फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC reduced interest rate on home loan by 0.15%, changes will be applicable from April 22

एचडीएफसी ने होम लोन पर 0.15% ब्याज दर घटाई, 22 अप्रैल से लागू होंगे बदलाव

Tue, 21 Apr 2020 10:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 21 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
HDFC reduced interest rate on home loan by 0.15%, changes will be applicable from April 22
HDFC - फोटो : PTI

होम लोन कंपनी एचडीएफसी ने ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की है। लोन की लागत में आ रही कमी के दौरान एचडीएफसी ने होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती की है। इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ कई अन्य ऋणदाताओं ने ब्जाज दरों में कटौती की है।

विज्ञापन


एचडीएफसी ने ब्याज दरों में की गई कटौती को लेकर अपने बयान में कहा, ‘‘एचडीएफसी ने होम लोन पर अपनी खुदरा प्रधान ऋण दर (आरपीएलआर) में 0.15 फीसदी की कटौती की है। इसी पर कंपनी का समायोजित दरों वाला आवास ऋण (एआरएचएल) ‘बेंचमार्क’ होता है। यह कटौती 22 अप्रैल से लागू होगी।’’
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया है कि इस कटौती का फायदा एचडीएफसी के सभी मौजूदा खुदरा आवास ऋण ग्राहकों को मिलेगा। वहीं, वेतनभोगी तबके के लिये इस कटौती के बाद बयाज दरें 7.85 फीसदी से लेकर 8.15 फीसदी के दायरे में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण पिछले कुछ समय के दौरान रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इसके कारण बैंकिंग प्रणाली में ब्याज दरों में कमी आई है।

कोरोना वायरस महामारी के बीच अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए रिजर्व बैंक ने पिछले महीने नीतिगत दर रेपो में 0.75 फीसदी की कटौती की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed